Kawasaki Z650 S 2026: कावासाकी (Kawasaki) ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ दिया है नई Kawasaki Z650 S. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को आधिकारिक तौर पर पेश करते हुए बताया कि इसमें अब पहले से बेहतर एर्गोनॉमिक्स (Ergonomics) और बोल्ड लुक दिए गए हैं, ताकि राइडिंग अनुभव को और ज्यादा रिलैक्स्ड और स्टाइलिश बनाया जा सके.
डिजाइन और लुक: अब और ज्यादा एग्रेसिव अंदाज़
नई Kawasaki Z650 S अपने पुराने मॉडल Z650 की ही पहचान को बरकरार रखती है, लेकिन इसके डिजाइन में कई अपडेट किए गए हैं. बाइक का फ्रंट फेयरिंग, ईंधन टैंक डिज़ाइन और हेडलाइट यूनिट अब और भी शार्प और एग्रेसिव दिखाई देती है.
कावासाकी ने इसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है:
- Ebony/Metallic Carbon Grey
- Candy Lime Green/Metallic Carbon Grey
- Metallic Matte Graphene Steel Grey/Metallic Flat Spark Black
इन रंगों के साथ Z650 S अब पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लगती है.
![]()
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Kawasaki Z650 S में वही भरोसेमंद 649cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. हालांकि कंपनी ने कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह इंजन करीब 68 हॉर्सपावर और 64 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करेगा, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है.
बेहतर राइडिंग कम्फर्ट: राइडर और पिलियन दोनों के लिए
कावासाकी ने इस बार Z650 S के एर्गोनॉमिक्स में खास सुधार किए हैं:
- हैंडलबार अब 30mm ज्यादा चौड़ा है, जिससे राइडिंग पोज़िशन ज्यादा आरामदायक हो गई है.
- सीट की ऊंचाई 15mm बढ़ाई गई है ताकि लंबी राइड में बैक पोजिशन ज्यादा नेचुरल लगे.
- पिलियन सीट अब 20mm ज्यादा चौड़ी और 10mm ज्यादा पैडेड है, जिससे पीछे बैठने वाले को बेहतर कम्फर्ट मिलेगा.
- इन बदलावों से Z650 S सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि राइड क्वालिटी में भी बड़ा सुधार पेश करती है.
डिजिटल फीचर्स और कनेक्टिविटी
नई Z650 S में कावासाकी ने एक 4.3-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया है, जो ब्लूटूथ के जरिए Kawasaki Rideology App से कनेक्ट होता है. इस ऐप के जरिए राइडर अपने फोन और SMS नोटिफिकेशन, राइडिंग डेटा और अन्य स्टैट्स आसानी से देख सकता है.
कुल मिलाकर नई Kawasaki Z650 S उन राइडर्स के लिए है जो स्पोर्टी राइडिंग स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट और टेक्नोलॉजी को भी अहमियत देते हैं. अपने बोल्ड डिजाइन, बेहतर सीटिंग और डिजिटल फीचर्स के साथ यह बाइक अब अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड पैकेज के रूप में उभरकर आई है.
ये भी देखिए:
890cc V2 मोटर के साथ लॉन्च हुई 2026 Ducati Monster, मिलेंगे चार राइडिंग मोड्स और Cornering ABS













