Maruti Suzuki की लॉन्च होंगी 6 नई Hybrid-Electric कारें, देखिए कीमत के साथ पूरी LIST

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Maruti Suzuki hybrid and electric cars 2025: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अब देश के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. आने वाले वर्षों में कंपनी कई नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है, जो खासतौर पर मिडिल क्लास और आम भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. इन नई कारों में हाइब्रिड, फ्लेक्स-फ्यूल और इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल होंगे. कंपनी का मकसद है कि आम लोग भी बिना ज़्यादा खर्च किए हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार का मज़ा ले सकें.

1. नई Maruti Suzuki Small Car: सस्ती, स्टाइलिश और कई इंजन ऑप्शंस के साथ

मारुति सुजुकी एक बिल्कुल नई एंट्री-लेवल कार पर काम कर रही है, जो भारत में छोटे परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए खास तोहफा साबित हो सकती है. यह कार हाइब्रिड, फ्लेक्स-फ्यूल और CNG वर्जन में आने की उम्मीद है। इससे मारुति का लक्ष्य उस फर्स्ट-टाइम बायर सेगमेंट को फिर से टारगेट करना है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में थोड़ी गिरावट देखी है. नई स्मॉल कार का डिजाइन कॉम्पैक्ट लेकिन स्टाइलिश होगा और माइलेज के मामले में यह अपने सेगमेंट की दूसरी कारों को टक्कर दे सकती है.

2. Maruti Suzuki eWX: बन सकती है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

मारुति की आने वाली eWX इलेक्ट्रिक कार कंपनी के eWX कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। यह कार टॉल और अप राइट डिजाइन में आएगी ताकि केबिन स्पेस ज्यादा से ज्यादा मिल सके. कंपनी इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर बना रही है. अंदाज़ा है कि यह देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी, जो सिटी यूज़ के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बनेगी.

3. नई Maruti Suzuki Baleno: जबरदस्त माइलेज वाली स्मार्ट हाइब्रिड कार

भारत में सबसे पॉपुलर हैचबैक में से एक Maruti Baleno का अगला जनरेशन मॉडल 2027 में लॉन्च हो सकता है. नई बलेनो में एक नया डिजाइन लैंग्वेज, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मारुति का इन-हाउस डेवलप्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा जो रेंज-एक्सटेंडर की तरह काम करेगा, यानी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पर चल सकेगा. कंपनी दावा कर सकती है कि इसका माइलेज 30 kmpl से ज्यादा होगा, जो भारत में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

4. Maruti Suzuki Compact MPV: परिवारों के लिए परफेक्ट कार

मारुति एक नई 7-सीटर MPV पर भी काम कर रही है, जो आने वाले कुछ सालों में लॉन्च हो सकती है. यह कार कंपनी के नेक्स्ट-जेन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाएगी. डिजाइन के मामले में यह अंतरराष्ट्रीय Suzuki Spacia से इंस्पायर्ड हो सकती है. कंपनी इसे Ertiga से नीचे के सेगमेंट में रखेगी ताकि यह मिड-रेंज फैमिलीज़ और पहले बार बड़ी कार खरीदने वालों के लिए बजट-फ्रेंडली ऑप्शन बने.

5. Maruti Suzuki Micro SUV: Tata Punch और Hyundai Exter को देगी टक्कर

मारुति की एक और बड़ी तैयारी है. नई Micro SUV, जो 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. यह छोटी SUV Tata Punch और Hyundai Exter जैसी कारों को टक्कर देने के लिए डिजाइन की जा रही है. संभावना है कि इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा, जिससे यह माइलेज के साथ परफॉर्मेंस में भी शानदार साबित हो सकती है.

6. Maruti Suzuki Fronx Hybrid: आने वाला हाइब्रिड धमाका

मारुति अपने स्टाइलिश मॉडल Fronx को अब हाइब्रिड वर्जन में लाने की तैयारी कर रही है. नई Fronx Hybrid में ADAS जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी और स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है.

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पहले से चल रहे एक्सपोर्ट वर्जन की तरह, यह कार भी उच्च माइलेज और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी. कंपनी का कहना है कि बाद में इसे इन-हाउस हाइब्रिड यूनिट से भी अपग्रेड किया जाएगा.

मारुति की नई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड फौज तैयार

मारुति सुजुकी आने वाले सालों में भारतीय कार बाजार में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की एक नई क्रांति लाने वाली है. चाहे बात स्मॉल कार की हो, प्रीमियम हैचबैक की या फैमिली MPV की… कंपनी हर सेगमेंट में एक किफायती और स्मार्ट विकल्प देने की तैयारी में है.

अगर आप आने वाले सालों में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति की आने वाली इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड लाइनअप पर नजर बनाए रखें, क्योंकि ये कारें न सिर्फ सस्ती होंगी, बल्कि माइलेज और फीचर्स में भी जबरदस्त होंगी.

ये भी देखिए: 

Vinfast VF6 और VF7 की भारत में डिलीवरी शुरू, 468KM तक की रेंज और धांसू फीचर्स के साथ एंट्री

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com