छठ पूजा पर रिलीज हुई फिल्म ‘छठ’ ने मचाई धूम, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें घर बेठे

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Chhath Movie 2025: बिहार की मिट्टी में रची-बसी आस्था, भोजपुरी गानों की गूंज और घाटों पर उमड़ती श्रद्धा… यही तो है छठ महापर्व की पहचान! इस बार ये पावन पर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगा. लेकिन इस बार छठ सिर्फ घाटों तक सीमित नहीं, बल्कि ओटीटी की दुनिया में भी छा गया है! जी हां, ‘छठ’ नाम की फिल्म रिलीज हो चुकी है और हर बिहारवासी का दिल इससे जुड़ गया है.

अब घर बैठे देखिए आस्था की कहानी

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर नितिन नीरा चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अभिनेत्री और निर्माता नीतू चंद्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्डवाइड प्रीमियर 24 अक्टूबर से प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ पर शुरू हो गया है. यानी अब आप घर बैठे इस महापर्व की पवित्रता, परंपरा और भावनाओं को महसूस कर सकते हैं.

‘छठ’ फिल्म में बिहार की सादगी, लोगों की श्रद्धा और उस गहरी भक्ति को दिखाया गया है जो हर साल लाखों लोगों को सूर्य देवता की उपासना के लिए एकजुट करती है.

‘छठ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावना है’ — नीतू चंद्रा

फिल्म की निर्माता नीतू चंद्रा ने कहा, ‘छठ’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर बिहारवासी के दिल की भावना है. यह हमारी जड़ों से जुड़ाव की कहानी है, हमारी पहचान है. हमें गर्व है कि ‘वेव्स ओटीटी’ के जरिए ये फिल्म दुनिया के हर कोने में लोगों तक पहुंचेगी.’

प्रसार भारती ने दी बिहार की संस्कृति को नई उड़ान

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, ‘छठ’ हमें याद दिलाती है कि भारत की सबसे खूबसूरत कहानियां उसकी मिट्टी से निकलती हैं. यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक गहराई और भावनात्मक समृद्धि का प्रतीक है. ‘वेव्स मूवी’ ऐसे कंटेंट को वो मंच दे रही है, जिसकी वो असल में हकदार हैं.’

क्या है ‘छठ’ फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी बिहार के एक छोटे से गांव में सेट की गई है. मुख्य किरदार गोविंद (शशि वर्मा) अपनी मां और पत्नी ज्योति (स्नेहा पल्‍लवी) के साथ रहता है. उनके दो बेटे मोतिहारी में पढ़ाई करते हैं। छठ के मौके पर एक बेटा परीक्षा के कारण घर नहीं आ पाता, लेकिन 25 साल बाद पूरा परिवार इस महापर्व पर एक साथ होता है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक साधारण-सा घर छठ पूजा के दौरान श्रद्धा, प्रेम और एकता से भर उठता है.

भोजपुरी सुरों के बीच गूंजेगी आस्था की आवाज़

फिल्म में आपको बिहार की पारंपरिक धुनें, छठ के गीत और वो असली लोक-संस्कृति सुनने को मिलेगी जो हर साल घाटों पर गूंजती है ‘केलवा के पात पर उगेले सूरज देव…’ यह फिल्म न सिर्फ भावनात्मक सफर है, बल्कि यह बिहार की आत्मा की झलक भी पेश करती है.

देखिए कहां और कब?

  • रिलीज़ डेट: 24 अक्टूबर 2025
  • प्लेटफॉर्म: प्रसार भारती का ओटीटी ‘Waves’
  • डायरेक्शन: नितिन नीरा चंद्रा
  • प्रोडक्शन: नीतू चंद्रा प्रोडक्शंस

‘छठ’ फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि बिहार की पहचान, श्रद्धा और मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावनात्मक झलक है. अगर आप छठ पूजा के सच्चे अर्थ और उसकी आत्मा को महसूस करना चाहते हैं, तो इस बार ओटीटी पर छठ जरूर देखें क्योंकि यह फिल्म आपके दिल में आस्था का दीप जला देगी.

ये भी देखिए:

Chhath Puja 2025: छठी मैया के गीतों से सजेगी आस्था की शाम, इन गीतों से कीजिए सूर्य उपासना

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com