BSNL का सबसे सस्ता प्लान! अब ₹1812 में फ्री Live TV, OTT और हाई-स्पीड डेटा पूरे साल

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

BSNL Senior Citizen Samman Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त तोहफा पेश किया है. कंपनी ने एक नया ‘Senior Citizen Samman Plan’ लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहकों को 6 महीने तक BiTV Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं, यूज़र्स को असीमित कॉलिंग, रोज़ 2GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन जैसे शानदार फायदे भी मिल रहे हैं.

₹1812 में 365 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

BSNL का नया Senior Citizen Samman Plan खासतौर पर बुजुर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस प्लान की कीमत सिर्फ ₹1812 रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 365 दिन (एक साल) है.

इसमें मिलने वाले प्रमुख फायदे हैं:

  • पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग
  • हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा
  • रोजाना 100 SMS फ्री

6 महीने तक BiTV Premium एक्सेस, जिसमें 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं

फेस्टिव सीजन में अतिरिक्त छूट और खास ऑफर

  • BSNL ने इस फेस्टिव सीजन में यूज़र्स के लिए और भी आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है.
  • कंपनी ने बताया कि जो ग्राहक ₹199 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करेंगे, उन्हें 2.5% की इंस्टेंट डिस्काउंट दी जाएगी.
  • यह ऑफर BSNL के Selfcare App या आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए रिचार्ज करने पर ही लागू होगा.

फिर लौटा BSNL का ₹1 वाला स्पेशल ऑफर

ग्राहकों की डिमांड पर BSNL ने अपने लोकप्रिय ₹1 वाले ऑफर को फिर से लॉन्च किया है. पहले यह ऑफर 15 अगस्त के मौके पर पेश किया गया था, लेकिन अब इसे फिर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक के लिए एक्टिव किया गया है. इस ऑफर की वैलिडिटी 30 दिन की होगी.

BSNL जल्द लॉन्च करेगा 5G नेटवर्क

BSNL सिर्फ ऑफर ही नहीं, बल्कि तकनीकी मोर्चे पर भी बड़ी छलांग लगाने जा रहा है. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में घोषणा की कि अगले 6 से 8 महीनों में BSNL अपने सभी 4G टावरों को 5G में अपग्रेड करेगा.

इस अपग्रेड के बाद BSNL का नेटवर्क और तेज़ व स्थिर हो जाएगा. कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है, जिसमें C-DOT, Tejas Networks और Tata Consultancy Services (TCS) जैसी भारतीय कंपनियों की अहम भूमिका रही है.

यह उपलब्धि भारत को उन पांच देशों में शामिल करती है, जिनके पास पूरी तरह से लोकल टेक्नोलॉजी से बना टेलीकॉम नेटवर्क है.

हर भारतीय के लिए सस्ती और स्मार्ट कनेक्टिविटी

फेस्टिव सीजन ऑफर्स, सीनियर सिटीज़न के लिए सम्मान प्लान और आने वाला 5G अपग्रेड, ये सब BSNL की उसी दिशा में कदम हैं, जिसमें कंपनी भारत के हर नागरिक तक तेज़, भरोसेमंद और सस्ता नेटवर्क पहुंचाना चाहती है.

ये भी देखिए: 

₹40,000 से कम में सबसे टॉप स्मार्टफोन! Oppo, Realme, Vivo और iQOO में कौन है नंबर वन?

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com