Bitcoin price in India: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में फिर से जोश लौट आया है. शुक्रवार को Bitcoin की कीमत $1,11,000 (करीब ₹97.3 लाख) तक पहुंच गई, जो पिछले 24 घंटों में 2% से अधिक की बढ़ोतरी को दर्शाती है. इस उछाल के साथ ही पूरा क्रिप्टो बाजार चमक उठा है. निवेशकों का मूड अब काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है, खासकर अमेरिका के CPI रिपोर्ट और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों के बीच…
Ethereum भी चढ़ा, मार्केट में बढ़ी हलचल
Bitcoin के साथ-साथ दूसरा सबसे बड़ा कॉइन Ethereum भी तेजी में दिखा. यह $3,900 (करीब ₹3.48 लाख) के स्तर के पास पहुंच गया, जो लगभग 3.5% की बढ़ोतरी दर्शाता है. गैजेट्स 360 के ट्रैकर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों पर फिलहाल Bitcoin ₹97.4 लाख और Ethereum ₹3.47 लाख पर ट्रेड कर रहा है.
Altcoins की भी हुई बंपर कमाई
- Bitcoin की तेजी के साथ बाकी सभी Altcoins ने भी जबरदस्त रफ्तार पकड़ी.
- Binance Coin (BNB) करीब $1,113 (₹97,660) पर ट्रेड हुआ.
- XRP पहुंचा $2.44 (₹214) पर
- Solana (SOL) ने उछाल मारते हुए $193 (₹16,980) छुआ
- जबकि Dogecoin (DOGE) $0.19 (₹17.34) के आसपास बना रहा
पूरे क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब $3.7 ट्रिलियन (करीब ₹3,24,50,000 करोड़) के पार चला गया है, जो निवेशकों के बीच लौटते भरोसे का संकेत है.
अमेरिका-चीन मीटिंग से बाजार में उम्मीदें
CoinSwitch Markets Desk के मुताबिक, Bitcoin ने शुक्रवार को $1,11,000 का स्तर पार किया, जो पिछले दिन की तुलना में 2.1% की बढ़त है.
रिपोर्ट के अनुसार, ‘अमेरिका-चीन के बीच प्रस्तावित राष्ट्रपति स्तर की मीटिंग की खबर ने बाजार में उत्साह बढ़ा दिया है. इससे ग्लोबल ट्रेड अनिश्चितताओं के बीच एक पॉजिटिव सिग्नल मिला है.’
विशेषज्ञों की राय: CPI डेटा बनेगा गेमचेंजर
Mudrex के CEO एडुल पटेल का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में तेजी का माहौल अमेरिकी महंगाई आंकड़ों (CPI) से पहले और मजबूत हो रहा है.
उन्होंने कहा, ‘अगर CPI डेटा उम्मीद से बेहतर आता है, तो Bitcoin $1,13,600 (₹99.6 लाख) के रेजिस्टेंस को तोड़ सकता है. वहीं, सपोर्ट लेवल $1,07,200 (₹94 लाख) के पास दिख रहा है.’
CoinDCX रिसर्च टीम के अनुसार, Bitcoin का $1,10,000 (₹96.6 लाख) से ऊपर जाना बाजार के मूड को पॉजिटिव बना रहा है। हालांकि, अब भी कुछ निवेशक सतर्क हैं.
आज के टॉप गेनर और लूज़र
CoinDCX रिपोर्ट के मुताबिक, आज के टॉप गेनर कॉइन रहे:
- World Liberty Financial (+13%)
- Aster (+11.56%)
- Artificial SuperIntelligence Alliance & SPX6900 (+8% से अधिक)
वहीं Tron और Flare में 2% की गिरावट आई, जबकि Story और MYX Finance में 1% से अधिक की कमी दर्ज की गई.
बाजार की नजर अब CPI रिपोर्ट और ट्रेड डील पर
CoinSwitch Desk के अनुसार, अगर Bitcoin $1,11,500 (₹97.8 लाख) से ऊपर क्लोज होता है, तो यह एक तेज़ी वाले रुझान (bullish reversal) की पुष्टि करेगा, और कीमत $1,14,000 (₹99.9 लाख) तक जा सकती है.
वहीं अगर कीमत $1,09,000 (₹95.5 लाख) से नीचे फिसलती है, तो बाजार की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है.
निवेशक अब अमेरिका की CPI रिपोर्ट और संभावित US-China ट्रेड डील पर नज़र जमाए हुए हैं, जो आने वाले हफ्तों में क्रिप्टो बाजार की अगली दिशा तय कर सकती है.
ये भी देखिए:














