₹7,400 में लॉन्च हुआ Redmi Watch 6, 24 दिन की बैटरी बैक और 150+ स्पोर्ट्स मोड के साथ

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Xiaomi Redmi Watch 6: Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) ने चीन में अपना नया स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 लॉन्च कर दिया है. इस वॉच को कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के साथ पेश किया. नए Redmi Watch 6 में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस, और लंबी बैटरी लाइफ जैसी कई खासियतें दी गई हैं.

Redmi Watch 6 की कीमत और उपलब्धता

Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग ₹7,400) रखी गई है. यह तीन कलर ऑप्शन Blue Moon Silver, Elegant Black, और Misty Blue में उपलब्ध है. फिलहाल यह चीन में Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. जल्द ही इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

Redmi Watch 6 का शानदार डिस्प्ले और डिजाइन

Redmi Watch 6 में 2.07-इंच का AMOLED कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो 432×514 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें 82% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और बेहद पतले 2mm अल्ट्रा-नैरो बेज़ल्स हैं.

स्क्रीन Always-On Display (AOD) फीचर सपोर्ट करती है और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस देती है. इसके साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास और पोर्ट्रेट वॉच फेस कस्टमाइज़ेशन का भी विकल्प मिलता है, जिससे यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब से वॉच को पर्सनलाइज कर सकते हैं.

फीचर्स और परफॉर्मेंस

यह वॉच Xiaomi Surge OS 3 पर चलती है, जिसमें नया Super Island Interface दिया गया है. यह स्मार्ट डिवाइस इंटरकनेक्शन को सपोर्ट करती है, यानी Redmi Watch 6 से आप अपने स्मार्टफोन, टीवी या कार जैसे डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही इसमें WeChat क्विक रिप्लाई, वॉयस रिप्लाई और इमोजी सपोर्ट जैसी स्मार्ट मैसेजिंग सुविधाएं दी गई हैं.

150+ स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ ट्रैकिंग

Redmi Watch 6 में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जिनमें से 6 मोड्स को वॉच खुद ऑटोमैटिकली पहचान लेती है. यह मल्टी-डायमेंशनल हेल्थ ट्रैकिंग देती है:

  • हार्ट रेट मॉनिटरिंग (अंडरवॉटर भी काम करता है)
  • ब्लड ऑक्सीजन (SpO2)
  • स्लीप ट्रैकिंग
  • स्ट्रेस मॉनिटरिंग

सेंसर में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोप, लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर शामिल हैं. लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें अपग्रेडेड डुअल L1 GNSS एंटीना दी गई है, जो BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, और QZSS जैसे नेविगेशन सिस्टम सपोर्ट करती है.

वॉटर रेसिस्टेंट और कनेक्टिविटी

Redmi Watch 6 को 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है. यानी आप इसे स्विमिंग या हल्की पानी की गतिविधियों के दौरान पहन सकते हैं, हालांकि यह हॉट शावर, सॉना या डीप डाइविंग के लिए उपयुक्त नहीं है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और NFC सपोर्ट दिया गया है.

बैटरी और बिल्ड क्वालिटी

Redmi Watch 6 में 550mAh की लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 12 दिन और बैटरी सेवर मोड में 24 दिन तक का बैकअप देती है. यह वॉच 9.9mm पतली और सिर्फ 31 ग्राम (बिना स्ट्रैप) वज़नी है. इसका बॉडी फ्रेम हाई-स्ट्रेंथ एल्युमिनियम अलॉय से बना है, जबकि स्टेनलेस स्टील क्राउन और फाइबर-रिइन्फोर्स्ड पॉलिमर बेस इसे और मजबूत बनाते हैं.

Redmi Watch 6 अपने प्राइस सेगमेंट में एक दमदार स्मार्टवॉच है. इसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स और शानदार बिल्ड क्वालिटी इसे फिटनेस और टेक लवर्स दोनों के लिए एक परफेक्ट गैजेट बनाती है. अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो निश्चित रूप से यह ₹8,000 से कम कीमत वाली बेस्ट AMOLED स्मार्टवॉचेस में शुमार हो सकती है.

ये भी देखिए:

25 दिन की बैटरी और GPS नेविगेशन! Garmin ने लॉन्च की नई Aviator Smartwatches

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com