अब फ्लाइट में नहीं ले जा सकेंगे Power Banks! इस घटना की वजह से एक्शन में भारत सरकार

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

DGCA power bank rules 2025: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ी सुरक्षा घटना के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) अब हवाई यात्राओं में पावर बैंक ले जाने के नियमों को सख्त करने की तैयारी में है. दरअसल, दिल्ली से दीमापुर जा रही एक फ्लाइट में टैक्सिींग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक अचानक आग पकड़ बैठा, जिसके बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई. अब DGCA इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए तकनीकी समीक्षा (technical review) कर रहा है और जल्द ही नए सुरक्षा दिशा-निर्देश (safety guidelines) जारी कर सकता है.

फ्लाइट में पावर बैंक बना खतरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, DGCA ने इस घटना के बाद तकनीकी विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय एविएशन एजेंसियों से संपर्क साधा है. उद्देश्य है कि यह तय किया जा सके कि यात्रियों को पावर बैंक कैसे और कहां ले जाने की अनुमति दी जाए, ताकि आग लगने जैसी घटनाओं को रोका जा सके.

अभी तक DGCA के नियमों के अनुसार, यात्री 100 वॉट-ऑवर (लगभग 27,000mAh) तक की क्षमता वाला पावर बैंक अपने साथ ले जा सकते हैं. हालांकि, यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में पावर बैंक कैरी करने और इस्तेमाल करने दोनों पर और सख्त पाबंदियां लग सकती हैं.

क्यों बढ़ी चिंता? लिथियम-आयन बैटरी का खतरा

पिछले कुछ महीनों में दुनिया भर में लिथियम-आयन बैटरी में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं. पावर बैंक और मोबाइल चार्जर में इस्तेमाल होने वाली यही बैटरी, जब ओवरहीट होती है, तो ‘थर्मल रनअवे’ (Thermal Runaway) नामक प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसमें बैटरी अनियंत्रित रूप से गर्म होकर आग पकड़ सकती है या फट सकती है.

ऐसी स्थिति खासकर विमान के बंद केबिन में बेहद खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि ऑक्सीजन की कमी और सीमित जगह में आग को काबू करना मुश्किल हो जाता है.

विदेशों में पहले से लागू हैं सख्त नियम

  • भारत में अब जिस दिशा में DGCA सोच रहा है, वैसे सख्त नियम कई विदेशी एयरलाइनों ने पहले ही लागू कर दिए हैं.
  • Emirates Airlines ने 1 अक्टूबर 2025 से पावर बैंक का फ्लाइट के दौरान इस्तेमाल पूरी तरह बैन कर दिया है.
  • यात्री केवल एक पावर बैंक (100Wh से कम क्षमता वाला) साथ ले जा सकते हैं, लेकिन फ्लाइट में उसे चार्ज या इस्तेमाल नहीं कर सकते.
  • Singapore Airlines ने भी इस साल की शुरुआत में ऑनबोर्ड USB पोर्ट से पावर बैंक चार्ज करने पर पाबंदी लगा दी थी.
  • हाल ही में Air China की एक फ्लाइट में लिथियम बैटरी में आग लगने की वजह से विमान को शंघाई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी.
  • इन सभी घटनाओं ने दुनिया भर की एयरलाइनों और एविएशन अथॉरिटीज़ को बैटरी सुरक्षा के नियमों को फिर से लिखने पर मजबूर कर दिया है.

भारत में आने वाले बदलाव क्या हो सकते हैं?

DGCA अब अंतरराष्ट्रीय एविएशन बॉडीज़ और तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह पर नए नियम बना रहा है. संभावना है कि भारत में जल्द ही यात्रियों को पावर बैंक केवल हैंड बैग में आगे की सीट के नीचे रखने की अनुमति होगी, ओवरहेड बिन में पावर बैंक रखने पर रोक लगाई जा सकती है और कुछ मामलों में फ्लाइट के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल या चार्जिंग पर बैन लगाया जा सकता है.

वर्तमान DGCA नियम (Existing Rules):

  • पावर बैंक की अधिकतम अनुमति क्षमता – 100 Wh (लगभग 27,000mAh)
  • पावर बैंक केवल कैबिन बैगेज (हैंड बैग) में ले जाने की अनुमति
  • चेक-इन लगेज में पावर बैंक ले जाना सख्त मना है

DGCA का यह कदम विमान यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. लिथियम बैटरी से जुड़ी बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अब भारत में भी पावर बैंक के लिए सख्त एविएशन नॉर्म्स लागू होने की पूरी संभावना है. यदि नया नियम लागू होता है, तो यात्रियों को पावर बैंक ले जाने के तरीके और इस्तेमाल के नियमों पर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

ये भी देखिए:

563 HP की पावर और 586 KM रेंज के साथ धमाका! Porsche ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक Macan GTS

Toyota ने दिखाई Land Cruiser FJ की झलक, ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए आई पावरफुल SUV

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com