RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों पर कुल 5810 रिक्तियां निकाली गई हैं. आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 20 नवंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी: 29 सितंबर 2025
- आवेदन की शुरुआत: 21 अक्टूबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
- एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि: जल्द जारी की जाएगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / OBC / EWS: ₹500
- SC / ST / EBC / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250
परीक्षा में शामिल होने पर आंशिक राशि वापस की जाएगी:
- Gen/OBC/EWS के लिए: ₹400
- SC/ST/EBC/महिला/ट्रांसजेंडर के लिए: ₹250
फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा.
आयु सीमा (Age Limit as on 01.01.2026)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.)
पदों का विवरण और योग्यता (Vacancy Details & Eligibility)
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: (कुल पद)161 – (योग्यता)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री
- स्टेशन मास्टर: (कुल पद)615 – (योग्यता)स्नातक या समकक्ष
- गुड्स ट्रेन मैनेजर: (कुल पद)3416 – (योग्यता)स्नातक या समकक्ष
- ट्रैफिक असिस्टेंट: (कुल पद)59 – (योग्यता)स्नातक या समकक्ष
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: (कुल पद)921 – (योग्यता)स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: (कुल पद)638 – (योग्यता) स्नातक डिग्री के साथ टाइपिंग कौशल आवश्यक
वेतनमान (Salary Structure as per 7th CPC)
- गुड्स ट्रेन मैनेजर(लेवल-5): ₹29,200/- प्रति माह
- स्टेशन मास्टर(लेवल-6): ₹35,400/- प्रति माह
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर(लेवल-6): ₹35,400/- प्रति माह
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट(लेवल-5): ₹29,200/- प्रति माह
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट(लेवल-5): ₹29,200/- प्रति माह
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
CBT-1 परीक्षा:
- जनरल अवेयरनेस – 40 प्रश्न
- गणित – 30 प्रश्न
- रीजनिंग – 30 प्रश्न
- कुल प्रश्न: 100 | कुल अंक: 100 | समय: 90 मिनट
- गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
CBT-2 परीक्षा:
- जनरल अवेयरनेस – 50 प्रश्न
- गणित – 35 प्रश्न
- रीजनिंग – 35 प्रश्न
- कुल प्रश्न: 120 | कुल अंक: 120 | समय: 90 मिनट
- निगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया इन चरणों में पूरी होगी:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1)
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-2)
- टाइपिंग टेस्ट (जहां आवश्यक हो)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
कैसे करें आवेदन (How to Apply Online)
- सबसे पहले उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाएं.
- ‘RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2025’ पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास रखें.
रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह RRB NTPC Graduate Level 2025 भर्ती एक बड़ा अवसर है. योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन करें, क्योंकि 20 नवंबर के बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा. इस भर्ती से न केवल सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है, बल्कि आपको भारत के सबसे बड़े नेटवर्क का हिस्सा बनने का गौरव भी मिलेगा.
ये भी देखिए:














