830 घोड़ो की ताकत वाली Ferrari! 296 GTB के इंजन और F40 की आत्मा से बनी स्पेशल सुपरकार

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Ferrari SC40: इटली की मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी Ferrari ने मारानेलो में अपनी नई और बेहद खास सुपरकार Ferrari SC40 से पर्दा उठा दिया है. यह सुपरकार कंपनी के Special Projects Program के तहत बनाई गई है और इसका डिज़ाइन प्रतिष्ठित Ferrari F40 से प्रेरित है, वही कार जिसने 1980 के दशक में सुपरकार दुनिया की परिभाषा बदल दी थी.

खास बात यह है कि Ferrari SC40 को एक एक्सक्लूसिव क्लाइंट के लिए तैयार किया गया है और इसे एक-ऑफ (One-off) कार के रूप में बनाया गया है, यानी इसकी सिर्फ एक ही यूनिट मौजूद होगी.

830hp की हैरान कर देने वाली ताकत

Ferrari SC40 को Ferrari 296 GTB के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसका मिड-रियर इंजन लेआउट, रियर-व्हील ड्राइव चेसिस, और V6 टर्बो-हाइब्रिड पावरट्रेन सीधे 296 GTB से लिया गया है. यह सुपरकार 3.0-लीटर V6 इंजन से लैस है जो हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर 830 हॉर्सपावर की जबरदस्त ताकत पैदा करता है. इस पावर आउटपुट के साथ यह सुपरकार न सिर्फ स्पीड का नया अनुभव देती है, बल्कि Ferrari की रेसिंग डीएनए को भी जीवंत करती है.

क्लासिक और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Ferrari SC40 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबी है. इसमें आपको क्लासिक F40 सुपरकार के कई तत्व दिखेंगे, जैसे कि स्मोक्ड Lexan Louvres, ओपन-मेश रियर फेशिया और बड़े एयर इंटेक्स, जो इंजन को ठंडा रखने में मदद करते हैं. पीछे की ओर ‘SC40’ लिखा गया है, जो इसे और भी एक्सक्लूसिव लुक देता है.

साइड प्रोफाइल में कार्बन-फाइबर ट्रायएंगुलर एक्सेंट्स, बड़े इंटरकूलर एयर इनलेट्स और NACA डक्ट्स जैसी डिज़ाइन झलकती है जो 80’s की F40 की याद दिलाती है लेकिन एक आधुनिक अंदाज़ में.

डिज़ाइनर फ्लेवियो मैनजोनी का जादू

Ferrari के स्टाइलिंग सेंटर में फ्लेवियो मैनजोनी के नेतृत्व में SC40 को डिजाइन किया गया है. कार के फ्रंट में वर्टिकल लाइन वाले विंग्स, बोनेट के किनारों पर रखे हेडलैम्प्स, और फुल-विड्थ एयर इंटेक्स इसे आक्रामक लुक देते हैं. कार को खास Bespoke Bianco SC40 व्हाइट पेंट में पेश किया गया है, जो इसकी एक्सक्लूसिविटी को और बढ़ाता है.

लग्जरी और रेसिंग स्पिरिट का संगम

Ferrari F40 में इस्तेमाल हुआ Carbon-Kevlar मटीरियल अब SC40 में वापसी कर चुका है. इसे फुटवेल्स, सीट्स के पीछे, स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड में लगाया गया है. इंटीरियर में चारकोल अलकांतारा और रेड जैक्वार्ड फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार को एक स्पोर्टी लेकिन प्रीमियम टच मिलता है.

पुरानी यादों में लिपटा भविष्य का सुपरकार

Ferrari SC40 को देखकर साफ है कि कंपनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्लासिक डिजाइन और आधुनिक तकनीक का मेल कितना शानदार हो सकता है. F40 की आत्मा और 296 GTB की टेक्नोलॉजी के संगम से बनी यह कार न सिर्फ Ferrari की विरासत को सलाम करती है, बल्कि भविष्य की दिशा भी दिखाती है.

ये भी देखिए: 

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com