Chhath Puja 2025: छठ पूजा का पावन पर्व अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है. इस साल यह महापर्व 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा. चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार पूर्वी भारत, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. छठी मैया और सूर्य देव की पूजा के इस पावन अवसर पर भक्तजन दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं.
लेकिन छठ पूजा की असली रौनक तब दिखाई देती है, जब घाटों से लेकर घरों तक भोजपुरी छठ गीतों की गूंज सुनाई देती है. चाहे गांव हो या शहर, हर जगह छठ मैया के भजन और गीत वातावरण को भक्ति रस में डुबो देते हैं.
छठ पूजा पर भोजपुरी गीतों का जादू
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर साल इस पर्व को और खास बनाने के लिए शानदार छठ गीत लेकर आती है. इन गानों में मां छठी की महिमा, सूर्य भगवान की स्तुति और माताओं की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया जाता है.
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह, शिल्पी राज और अंकुश राजा जैसे भोजपुरी सितारे हर साल अपने नए छठ स्पेशल गाने रिलीज करते हैं, जो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. ये गीत न सिर्फ भक्तों के दिलों में जगह बनाते हैं, बल्कि घाटों पर पूजा की तैयारियों को भी भक्ति से भर देते हैं.
इस साल सुनें ये हिट छठ पूजा के गीत
- ‘जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव’ – पवन सिंह
- ‘छठी मैया के दुआ मिली’ – पवन सिंह
- ‘छठ घाट पे आइल बानी’ – खेसारी लाल यादव
- ‘छठ घाट चले’ – खेसारी लाल यादव
- ‘हे छठी मैया सुन ल’ – प्रियंका सिंह
- ‘आ गईल छठी मैया’ – शिल्पी राज
- ‘छठ पूजा के गीत’ – अंकुश राजा
- ‘केलवा के पात पर उग ये सूरज देव’ – शारदा सिन्हा
- ‘जय छठी मैया’ – सोनू निगम और पवन सिंह
इन गानों के बोल और धुनें ऐसी हैं जो हर उम्र के लोगों को भक्ति और उमंग से भर देते हैं.
शारदा सिन्हा की छठ गीतों पर अमिट छाप
हालांकि आज कई कलाकार छठ पूजा के गीत गा रहे हैं, लेकिन शारदा सिन्हा को ‘छठ गीतों की रानी’ कहा जाता है। उनकी मधुर आवाज़ ने छठ पर्व को घर-घर तक पहुंचाया. ‘केलवा के पात पर उग ये सूरज देव’ और ‘हो दिनानाथ सुन ली पुकारा’ जैसे गीत आज भी घाटों पर गूंजते हैं.
हालांकि, 5 नवंबर 2024 को शारदा सिन्हा का निधन हो गया था, लेकिन उनके गीत आज भी हर साल छठ पर्व के दौरान लोगों के दिलों में जीवंत हो उठते हैं। उनके बिना छठ पूजा के गीतों की कल्पना अधूरी लगती है.
छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और परिवारों को जोड़ने का त्योहार है. इस बार जब आप घाट पर छठी मैया को अर्घ्य देने जाएं, तो इन भोजपुरी छठ गीतों को अपनी प्लेलिस्ट में ज़रूर शामिल करें. क्योंकि छठ मैया की भक्ति और इन गीतों का मेल ही इस पर्व की असली आत्मा है.
ये भी देखिए:
Diwali 2025 पहले वायरल हुआ भोजपूरी गाना ‘पड़ाका मुड़ी पे फोरबे’, खेसारी लाल यादव का नया धमाका
















