Nissan Magnite AMT CNG Retrofitment 2025: Nissan Motor India ने अपने लोकप्रिय SUV Nissan Magnite के लिए बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने अब New Nissan Magnite BR10 EZ-Shift (AMT) वेरिएंट के लिए भी सरकार द्वारा मंजूर CNG Retrofitment प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है.
इससे पहले कंपनी ने इसी साल अपने Manual Transmission वेरिएंट के लिए CNG किट की सुविधा दी थी, जिसे ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. अब ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट के लिए भी यह सुविधा मिलने से ग्राहकों के पास किफायती और भरोसेमंद ड्राइविंग का शानदार विकल्प खुल गया है.
सस्ती और इको-फ्रेंडली ड्राइविंग की ओर
निसान का कहना है कि यह कदम कंपनी के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत वह भारत में सस्ती, प्रभावी और ग्राहक-केंद्रित मोबिलिटी सॉल्यूशन्स देना चाहती है. अब जो नया BR10 EZ-Shift (AMT) वेरिएंट है, उसे भी फैक्ट्री-एप्रूव्ड और गवर्नमेंट सर्टिफाइड CNG Retrofitment की सुविधा दी गई है. यानी, ग्राहक बिना किसी थर्ड-पार्टी बदलाव के, कंपनी की ओर से ही CNG फिट करवा सकेंगे, वो भी उच्च गुणवत्ता और परफॉर्मेंस की गारंटी के साथ.
फ्यूलिंग सिस्टम में बड़ा अपग्रेड
ग्राहकों की फीडबैक और ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेज को ध्यान में रखते हुए Nissan ने अपने CNG सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब CNG फ्यूलिंग वॉल्व को इंजन कंपार्टमेंट के बजाय मौजूदा फ्यूल फिलिंग लिड में इंटीग्रेट कर दिया गया है.

इससे न सिर्फ फ्यूल भरना आसान होगा, बल्कि रोजाना इस्तेमाल करने वालों को बेहतर एर्गोनॉमिक्स और जल्दी रिफ्यूलिंग का फायदा भी मिलेगा.
CNG Retrofitment Kit की कीमत और वारंटी
कंपनी ने इस CNG Retrofitment Kit की कीमत ₹71,999 तय की है. ध्यान देने वाली बात यह है कि हाल ही में GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है, फिर भी कंपनी ने कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. यह कीमत पूरे भारत में सभी ऑथराइज्ड Nissan Retrofitment सेंटर्स पर 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुकी है.
कंपनी ने बताया कि CNG रेट्रोफिटेड Nissan Magnite के साथ ग्राहकों को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी, जिससे मेंटेनेंस को लेकर भरोसा और बढ़ जाता है.
सेफ्टी में नंबर वन SUV
Nissan Magnite न केवल किफायती है, बल्कि भारत की सबसे सुरक्षित B-SUV में से एक भी है. कंपनी ने बताया कि अब इस कार में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जा रहे हैं. साथ ही इस SUV ने GNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जिसमें Adult Occupant Protection (AOP) में परफेक्ट स्कोर और Child Occupant Protection (COP) में 3-स्टार रेटिंग मिली है.
10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी
ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करते हुए, Nissan Motor India ने 10-Year Extended Warranty Plan की शुरुआत की है. यह अपने सेगमेंट में पहली बार किसी SUV के लिए दी गई लंबी वारंटी है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक टेंशन-फ्री ओनरशिप का अनुभव मिलेगा.
Nissan Magnite अब न सिर्फ अपने डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए बल्कि CNG ऑप्शन, 6 एयरबैग्स, और 10 साल की वारंटी जैसी खूबियों के लिए भी एक प्रीमियम वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन चुकी है. कंपनी का यह कदम भारतीय ग्राहकों के लिए सुरक्षित, सस्ती और सस्टेनेबल ड्राइविंग की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.
ये भी देखिए:
₹9.99 लाख में लॉन्च हुई MG Windsor EV Inspire Edition, 331KM की रेंज के साथ













