Fujifilm X-E5: भारत में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है. Fujifilm India ने गुरुवार को अपना नया और एडवांस Fujifilm X-E5 Mirrorless Digital Camera लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की X सीरीज़ का पहला ऐसा कैमरा है जिसमें 5-Axis In-Body Image Stabilisation (IBIS) दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह कैमरा सेंटर फ्रेम पर 7 स्टॉप और किनारों पर 6 स्टॉप तक की स्टेबिलिटी प्रदान करता है, जिससे चलते-फिरते भी तस्वीरें बेहद स्थिर और शार्प मिलती हैं.
Fujifilm X-E5 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Fujifilm X-E5 कैमरा की कीमत ₹1,59,999 रखी गई है (बॉडी ओनली). इसे आप Amazon, Flipkart, Fujifilm Authorised Ecom Store, और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
यह कैमरा कंपनी के कई एक्सेसरीज़ जैसे Stereo Microphone MIC-ST1, Remote Release RR-100, Shoe Mount Flash EF-X500, और Tripod Grip TG-BT1 के साथ कम्पैटिबल है.

शानदार फीचर्स और टेक्निकल स्पेसिफिकेशन
Fujifilm X-E5 को कंपनी के नए 40.2 मेगापिक्सल X-Trans CMOS 5 HR सेंसर और हाई-स्पीड X-Processor 5 इमेज इंजन से पावर किया गया है. इस सेंसर की खासियत है कि यह लो नॉइज़ के साथ हाई रेज़ोल्यूशन इमेजेस देता है और इसका नेचुरल ISO 125 तक लो जाता है.
Fujifilm ने इसमें नया कलर फ़िल्टर ऐरे दिया है जो बिना ऑप्टिकल लो-पास फ़िल्टर के भी फॉल्स कलर्स को रोकता है, जिससे फोटो की क्लैरिटी और टोन दोनों बेहतर मिलते हैं.
AI ऑटोफोकस और स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम
कंपनी का दावा है कि X-E5 में नए AI बेस्ड डीप लर्निंग ऑटोफोकस एल्गोरिद्म दिए गए हैं जो चलते हुए विषयों जैसे जानवर, पक्षी, कार, बाइक, ड्रोन और इंसान को ऑटोमेटिकली पहचानकर ट्रैक करते हैं.
इसके Zone AF सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है ताकि लो-कॉन्ट्रास्ट लाइटिंग में भी तेज़ और सटीक फोकस मिल सके.
वीडियो रिकॉर्डिंग और डिस्प्ले फीचर्स
यह कैमरा 6.2K 30fps, 4K 60fps, और 1080p 240fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. साथ ही, इसमें Classic Display Mode दिया गया है जो फ्रेम के नीचे सभी सेटिंग्स दिखाता है ताकि व्यूफाइंडर क्लीन बना रहे.
इसका नया Front Control Lever ‘Surround View’ मोड एक्टिवेट करता है, जिससे फोटोग्राफर को OVF जैसी व्यूफाइंडिंग एक्सपीरियंस मिलता है.
डिज़ाइन और फिल्म सिमुलेशन मोड्स
Fujifilm X-E5 का बॉडी मशीन-क्राफ्टेड एल्युमिनियम से बनी है और इसमें एनोडाइज्ड फिनिश दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देती है.
इस बार कंपनी ने Film Simulation Dial को फिर से डिजाइन किया है, जिसमें अब एक इंडिकेटर विंडो भी है.
यूजर्स को इसमें 20 फिल्म सिमुलेशन मोड्स मिलते हैं, जिनमें Acros, Eterna, Reala Ace, Provia, Velvia जैसे आइकॉनिक कलर स्टाइल शामिल हैं.
बैटरी और परफॉर्मेंस
Fujifilm X-E5 में NP-W126S Li-ion बैटरी दी गई है जो 6.2K 30fps पर लगभग 45 मिनट तक वीडियो रिकॉर्डिंग और 310 से 400 फोटो शॉट्स लेने की क्षमता रखती है.
कुल मिलाकर, Fujifilm X-E5 Mirrorless Camera प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
5-Axis IBIS, 40.2MP हाई-रेज सेंसर, 6.2K वीडियो रिकॉर्डिंग, और एडवांस्ड AI ऑटोफोकस जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक प्रीमियम और पावरफुल कैमरा बनाते हैं.
ये भी देखिए:















