₹1774/महीना में लॉन्च हुआ Microsoft 365 Premium, अब सीधे इंटीग्रेट होगा AI Copilot

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Microsoft 365 Premium: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में यह हमेशा आगे रही है.

अब कंपनी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने Microsoft 365 Premium सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है. यह नया प्लान खासतौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए लाया गया है, जो अपने काम में ज्यादा प्रोडक्टिविटी और एडवांस AI सपोर्ट चाहते हैं.

क्या है Microsoft 365 Premium?

नया सब्सक्रिप्शन $19.99 (करीब ₹1774 प्रति माह) में उपलब्ध होगा. इस प्लान में माइक्रोसॉफ्ट अपने पावरफुल AI असिस्टेंट Copilot को सीधे Word, Excel, Outlook और PowerPoint जैसे कोर ऐप्स में इंटीग्रेट कर रहा है. यानी अब Copilot सिर्फ एक ऐड-ऑन नहीं रहेगा, बल्कि हर यूज़र के लिए एक फुली-इंटीग्रेटेड टूल की तरह काम करेगा.

क्या मिलेगा इस नए प्लान में?

Microsoft 365 Premium में यूज़र्स को पुराने सब्सक्रिप्शन से कहीं ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलेंगे. इसमें शामिल हैं:

  • Copilot की सबसे ज्यादा usage limit
  • एक्सक्लूसिव AI-पावर्ड टूल्स जैसे Researcher, Analyst और Actions
  • 1TB क्लाउड स्टोरेज

एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स (Microsoft Defender)

इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पिछले प्लान Copilot Pro को बंद कर दिया है और उसके सभी यूज़र्स को अब सीधे Premium सब्सक्रिप्शन पर शिफ्ट कर दिया जाएगा.

फैमिली और पर्सनल यूज़र्स को भी फायदा

माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी बताया कि Microsoft 365 Personal और Family प्लान लेने वाले यूज़र्स को भी अब Copilot का एक्सेस मिलेगा. हालांकि, इनके लिए लिमिट Premium के मुकाबले थोड़ी कम होगी. इस तरह Premium को पावर यूज़र्स के लिए टारगेट किया गया है, वहीं सामान्य यूज़र्स को भी AI का अनुभव दिया जा रहा है.

टेक इंडस्ट्री में बढ़ी AI रेस

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम AI को पूरी तरह से मोनेटाइज करने की स्ट्रेटेजी का हिस्सा है. पिछले साल कंपनी ने Copilot Pro प्लान $20 में लॉन्च किया था. वहीं दूसरी ओर, OpenAI अपना ChatGPT Plus इसी प्राइस पर देता है. अब माइक्रोसॉफ्ट को भरोसा है कि अपने प्रोडक्टिविटी ऐप्स में Copilot को गहराई से इंटीग्रेट करके वह मार्केट में बढ़त हासिल करेगा.

भारत में कीमत क्या होगी?

अभी कंपनी ने सिर्फ इंटरनेशनल प्राइसिंग का ऐलान किया है। नया प्लान $19.99 (करीब ₹1774 प्रति माह) में आएगा. हालांकि, भारत में इसकी कीमत थोड़ी अलग हो सकती है.

फिलहाल भारत में Microsoft 365 Family Plan ₹819/महीना और Microsoft 365 Personal Plan ₹689/महीना उपलब्ध है.

कंपनी की ओर से भारत में 365 Premium की आधिकारिक कीमत और उपलब्धता को लेकर जल्द जानकारी दी जाएगी.

ये भी देखिए:

Hybrid Work के लिए HP का बड़ा धमाका, 14-इंच और 49-इंच के लॉन्च किए दो धांसू मॉनिटर्स

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com