Vivo V60e 200MP Camera: Vivo V60e भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. यह स्मार्टफोन Vivo V60 सीरीज़ का नया सदस्य होगा और कंपनी ने इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स की झलक दिखा दी है. खास बात यह है कि Vivo V60e एक 200-मेगापिक्सल OIS कैमरा, India-exclusive AI Festival Portrait फीचर और 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा.
Vivo V60e के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बने माइक्रोसाइट से पता चला है कि Vivo V60e दो कलर ऑप्शन्स Elite Purple और Noble Gold में मिलेगा. इसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, यानी फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। साथ ही Diamond Shield Glass इसे अतिरिक्त मजबूती देगा.
फोन में quad curved display होगा जिसमें बेहद पतले बेज़ल्स और एक hole-punch कैमरा कटआउट दिया जाएगा. Vivo V60e Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलेगा. हालांकि प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन में 3 बड़े Android अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
कैमरा डिपार्टमेंट – 200MP OIS कैमरा और नए AI फीचर्स
Vivo V60e का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका dual rear camera setup है. इसमें 200-मेगापिक्सल का primary sensor OIS और 30x zoom सपोर्ट के साथ मिलेगा. इसके अलावा एक 8-मेगापिक्सल ultra-wide-angle कैमरा भी होगा. साथ ही इसमें Aura Light दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ डबल काम करेगा.
फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जिसमें 92-डिग्री FoV मिलेगा. कंपनी के अनुसार, यह कैमरा 85mm प्रोफेशनल पोर्ट्रेट्स खींचने में सक्षम होगा.
AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Four Season Portrait, Image Expander और नया AI Festival Portrait फीचर दिया जाएगा, जो खास तौर पर भारत के लिए तैयार किया गया है. यह फीचर फेस्टिव फोटो को और ज्यादा कलरफुल, ग्लोइंग और खूबसूरत बनाएगा.
पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी होगी, जिसमें 90W fast charging सपोर्ट मिलेगा. यानी फोन लंबे समय तक पावरफुल परफॉर्मेंस देगा और मिनटों में चार्ज हो जाएगा.
डिजाइन और लॉन्च की उम्मीदें
डिज़ाइन की बात करें तो Vivo V60e, Vivo V60 से काफी मिलता-जुलता होगा. इसके बैक पैनल पर vertical pill-shaped कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. कंपनी ने अभी लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में Vivo भारत में इसकी लॉन्चिंग डिटेल्स कन्फर्म कर देगा.
Vivo V60e भारत में उन यूज़र्स को टारगेट करेगा जो प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, AI फीचर्स और लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहते हैं. अपने 200MP OIS कैमरे, India-exclusive AI Festival Portrait फीचर, और 6500mAh बैटरी की वजह से यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है. अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यह भारतीय बाजार में कितनी धमाल मचाता है.
ये भी देखिए:














