Bigg Boss 19: मैं वहां किसी को बुरा दिखाने या… अमाल मलिक पर भड़कने के बाद गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Gauahar Khan ‘Bigg Boss 19’: बिग बॉस 7 की विनर और जानी-मानी एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शिरकत की. इस दौरान उनके कुछ बयानों पर चर्चा तेज हो गई, खासकर जब उन्होंने गायक अमाल मलिक को ‘दोमुखा’ कह दिया और आरोप लगाया कि वह अपने दोस्तों की पीठ पीछे बातें करते हैं.

शो के बाद गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने दिल की बात रखी और साफ किया कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल छू लेने वाला मैसेज

वीडियो में गौहर खान कहती हैं, ‘ओह माय गॉड, ये तीन शब्द मेरे सीजन में बहुत फेमस थे. मुझे लगा अगर मैं थैंक-यू वीडियो बना रही हूं तो इन्हीं शब्दों से शुरुआत करनी चाहिए. मैं सचमुच बेहद खुश हूं और ओवरवेल्म्ड हूं, क्योंकि मुझे हर तरफ से इतना प्यार मिल रहा है.’

‘मैं सिर्फ सच बोल रही थी’

गौहर ने एपिसोड के विवादित हिस्से पर सफाई देते हुए कहा, ‘मैं वहां किसी को बुरा दिखाने या नेगेटिव साबित करने नहीं गई थी. मुझे बस अपना प्वॉइंट ऑफ व्यू रखना था क्योंकि मुझे उसी के लिए बुलाया गया था. मेरी इच्छा है कि शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट अच्छा करें.’

सलमान खान और शो के लिए जताया प्यार

गौहर ने शो और होस्ट सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आई लव सलमान खान, आई लव बिग बॉस और मुझे मेरा क्रेजी लॉट भी बेहद पसंद है.’

आवेज दरबार हुए घर से बाहर

गौहर की एंट्री के अगले ही दिन उनके जीजा आवेज दरबार को शो से बाहर कर दिया गया. रविवार के एपिसोड में उनकी विदाई दिखी.

बिग बॉस सीजन 19 का सफर

वर्तमान सीजन में घर के अंदर गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बाजाज, तान्या मित्तल, जिशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट मौजूद हैं.

गौरतलब है कि बिग बॉस डच शो बिग ब्रदर के फॉर्मेट पर आधारित है और 2006 से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. अब तक इसके 18 टीवी सीजन और 3 ओटीटी सीजन पूरे हो चुके हैं. शो का प्रसारण कलर्स और JioHotstar पर होता है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com