OnePlus 15 जल्द होगा लॉन्च, जानिए Ice Skin टेक्सचर और Sand Dune कलरवे के साथ क्या होगा खास

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

OnePlus 15: OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को अक्टूबर में लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन OnePlus 13 का सक्सेसर होगा और हाल ही में क्वालकॉम के एक इवेंट में इसकी झलक देखने को मिली थी. अब कंपनी ने इसके डिजाइन और नए कलर वेरिएंट से जुड़े कुछ बड़े अपडेट साझा किए हैं.

Sand Dune कलरवे और नया डिज़ाइन

वनप्लस ने खुलासा किया है कि OnePlus 15 का नया Sand Dune कलरवे ‘dune aesthetics’ से इंस्पायर्ड है. फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड नैनो-सिरेमिक मेटल मिड-फ्रेम दिया गया है, जो टाइटेनियम से 26.3% हल्का है. कंपनी का दावा है कि यह फ्रेम 134% ज्यादा वियर रेज़िस्टेंस और 26.6% बेहतर हीट डिसिपेशन देता है.

फोन के रियर पैनल पर नया कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा. यह डिज़ाइन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13s से मिलता-जुलता है लेकिन इसमें स्क्वेयर मॉड्यूल दिया गया है, जो बैक पैनल में आसानी से ब्लेंड हो जाता है.

Ice Skin टेक्सचर और बेहतर ग्रिप

OnePlus 15 में कंपनी ने एक नया Quenching Texture जोड़ा है, जिसे ‘Ice Skin’ फील कहा जा रहा है. यानी फोन को छूने पर यह ठंडा और स्मूद लगेगा. फोन में R-एंगल कॉर्नर दिए गए हैं, जो एप्पल की स्टाइल से मिलते-जुलते हैं. कंपनी का दावा है कि इससे वन-हैंडेड यूज और लंबे समय तक इस्तेमाल में बेहतर ग्रिप मिलेगी.

फोन के डिस्प्ले पर सिर्फ 1.15mm के नैरो बेज़ल्स होंगे, जिससे यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा.

मैन्युफैक्चरिंग और ड्यूरेबिलिटी

OnePlus 15 की मजबूती बढ़ाने के लिए इसमें कई एडवांस्ड प्रोसेस अपनाए गए हैं. जैसे –

  1. Micro Arc Oxidation: टाइटेनियम, स्टेनलेस स्टील और एल्युमिनियम अलॉय की ड्यूरेबिलिटी और हार्डनेस बढ़ाने के लिए.
  2. Ion Colouring Process: लंबे समय तक रंग को बरकरार रखने के लिए.
  3. Nanoscale Sealing Process: जिससे फोन सॉल्ट स्प्रे करप्शन टेस्टिंग पास कर सके.

दमदार परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

OnePlus 15 कंपनी का पहला फोन होगा जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा. इसमें 165Hz का डिस्प्ले मिलेगा और यह ColorOS 16 पर चलेगा, जो Android 16 बेस्ड होगा.

लॉन्च डिटेल्स

OnePlus 15 को अक्टूबर में भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा. कंपनी आने वाले हफ्तों में इसके कैमरा फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर सकती है.

अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन, टॉप-लेवल परफॉर्मेंस और लेटेस्ट एंड्रॉयड एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो OnePlus 15 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

ये भी देखिए:

बजट से लेकर हाई-परफॉर्मेंस तक, प्रोफेशनल और पढ़ाई के लिए ₹60,000 से कम में बेस्ट लैपटॉप

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com