Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. 22 सितंबर 2025 से शुरू हुआ यह पर्व 2 अक्टूबर को दशहरे के साथ समाप्त होगा. इन नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, घर-घर में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और जगह-जगह भव्य पंडाल सजे हुए हैं. परंपरा के अनुसार, भक्त अखंड दीप जलाते हैं और मां की आराधना में देवी गीतों का गायन होता है.
‘मां के चुनरी चढ़वानी’ हुआ वायरल
इसी बीच भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के देवी गीत भी इस नवरात्रि के खास आकर्षण बने हुए हैं. इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जा रहा है पवन सिंह और अक्षरा सिंह का सुपरहिट गाना ‘मां के चुनरी चढ़वानी.’ इस गाने ने एक बार फिर भक्तों के बीच अपनी खास जगह बना ली है.
पवन सिंह ने जीता भक्तों का दिल
इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह न सिर्फ आवाज दे रहे हैं, बल्कि वीडियो में भी नजर आ रहे हैं. गाने के बोल जाने-माने लेखक मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा बसही ने दिया है. देवी भक्ति पर आधारित यह गाना 29 सितंबर 2017 को यूट्यूब चैनल Wave पर रिलीज हुआ था.
35 मिलियन से अधिक व्यूज
रिलीज के बाद से ही इस गीत ने अपार लोकप्रियता हासिल की और अब तक इसे करीब 35 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. खास बात यह है कि नवरात्रि के दौरान इस गाने की लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है, जब लाखों भक्त पूजा और जागरण में इसे सुनते हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री में देवी गीतों की परंपरा
भोजपुरी इंडस्ट्री में देवी गीतों की परंपरा हमेशा से ही रही है, लेकिन पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने ‘मां के चुनरी चढ़वानी’ को एक अलग ही ऊंचाई दी है. श्रद्धालु इसे सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति का इजहार मानते हैं.
इस नवरात्रि भी यह गाना घर-घर और पंडालों में गूंज रहा है, और भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी को समर्पित कर रहे हैं.
ये भी देखिए:
















