BGAUSS Oowah 2025: दिल्ली के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक और नया ऑप्शन जुड़ गया है. BGauss Oowah ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब राजधानी की सड़कों पर उतार दिया है. कंपनी ने इसकी ऑन-रोड कीमत दिल्ली में ₹94,990 से शुरू की है. कीमत में एक्स-शोरूम प्राइस, RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज शामिल हैं.
दिल्ली में इसके मुख्य कॉम्पिटिशन TVS Orbiter (₹99,900), Ampere Magnus Grand (₹89,999) और Oben O100 (₹99,000) हैं.
दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी पैक
BGauss Oowah को खासतौर पर शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इसमें मिलता है:
- बैटरी कैपेसिटी : 2.3 KWh
- रेंज : 105 किमी प्रति चार्ज
- चार्जिंग टाइम (0-80%) : 4.05 घंटे (500W)
- फास्ट चार्जिंग (1350W) : सिर्फ 2.10 घंटे
- टॉप स्पीड : 60 किमी/घंटा
- बैटरी वारंटी : 3 साल या 30,000 किमी
डिज़ाइन और सस्पेंशन
स्कूटर का लुक स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट है, जो इसे ट्रैफिक में आसानी से चलने लायक बनाता है.
- बॉडी टाइप : इलेक्ट्रिक स्कूटर
- ग्राउंड क्लीयरेंस : 160mm
- सीट हाइट : 765mm
- लोड कैपेसिटी : 150 किग्रा तक
- व्हीलबेस : 1240mm
- वजन : 97 किग्रा
फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में डबल हाइड्रॉलिक स्प्रिंग दिया गया है.

फीचर्स जो बनाते हैं खास
- फुली डिजिटल TFT डिस्प्ले
- USB चार्जिंग पोर्ट
- सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
- राइडिंग मोड्स और रिवर्स असिस्ट
- कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS)
- कीलेस इग्निशन
- EBS और लिम्प होम मोड
- अंडर-सीट स्टोरेज और कैरी हुक
- IP67 रेटेड बैटरी और मोटर
इसके अलावा स्कूटर में 300mm वॉटर वेडिंग लिमिट दी गई है, यानी यह आसानी से पानी भरे रास्तों पर भी चल सकती है.
स्मार्ट कनेक्टिविटी
BGauss Oowah एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी दी गई है. इसके जरिए राइडर को मिलेगा:
- लो बैटरी अलर्ट
- डिस्टेंस टू एम्प्टी इंडिकेटर
- नेविगेशन और लाइव डेटा
अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो BGauss Oowah आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत और फीचर्स इसे TVS Orbiter और Ampere Magnus Grand जैसे स्कूटर्स का मजबूत प्रतिद्वंदी बनाते हैं.
ये भी देखिए:
₹1.30 लाख में लॉन्च हुआ Motohaus VLF Mobster स्कूटर, स्पोर्टी लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ













