Skoda Kodiaq Lounge: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Kodiaq का नया वेरिएंट Lounge भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. यह नया मॉडल अब कोडियाक का एंट्री-लेवल वेरिएंट बन गया है, जिसे Sportline और Selection L&K से नीचे रखा गया है. खास बात यह है कि यह नया वेरिएंट 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जबकि अन्य वेरिएंट 7-सीटर आते हैं.
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
नए Skoda Kodiaq Lounge वेरिएंट में कंपनी ने 18-इंच Mazeno अलॉय व्हील्स दिए हैं. यह वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन में Moon White, Magic Black और Graphite Grey उपलब्ध होगा. वहीं कोडियाक के ऊपरी वेरिएंट्स में Race Blue, Velvet Red और Steel Grey जैसे प्रीमियम कलर भी मिलते हैं.

फीचर्स में बदलाव
चूंकि यह वेरिएंट एंट्री-लेवल है, इसलिए इसमें कई प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए गए हैं. 360-डिग्री कैमरा, इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट, Canton म्यूजिक सिस्टम और ड्राइवर ड्रॉज़िनेस डिटेक्शन जैसी हाई-टेक सुविधाएं इसमें नहीं मिलेंगी.
हालांकि, इसमें 10.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 100W का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम और ग्रे + फॉक्स-सुएड इंटीरियर थीम मौजूद है. 5-सीटर लेआउट की वजह से इस वेरिएंट में तीसरी रो की सीट नहीं दी गई है.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Skoda Kodiaq Lounge में कंपनी ने वही 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है, जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 201 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. परफॉर्मेंस के मामले में यह अपने बाकी वेरिएंट्स जितना ही दमदार है.
कीमत और अन्य वेरिएंट्स
- Skoda Kodiaq Lounge – ₹39.99 लाख (एक्स-शोरूम)
- Skoda Kodiaq Sportline – ₹43.76 लाख (एक्स-शोरूम)
- Skoda Kodiaq Selection L&K – ₹45.96 लाख (एक्स-शोरूम)
कुल मिलाकर, Skoda Kodiaq Lounge उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो लग्जरी एसयूवी का अनुभव चाहते हैं लेकिन किफायती कीमत में.
ये भी देखिए:
GST 2.0 के बाद सस्ती हुई कार और बाइक, कितनी हुई सस्ती देखिए पूरी List













