MAHA TET 2025: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2025) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से 3 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. आवेदन mahatet.in की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी: 13 सितंबर 2025
- आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 3 अक्टूबर 2025
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 3 अक्टूबर 2025
- एडमिट कार्ड जारी: 10 से 23 नवंबर 2025
- परीक्षा तिथि: 23 नवंबर 2025 (दो शिफ्टों में)
- परिणाम (Result): बाद में घोषित होगा
आवेदन शुल्क (Application Fee)
केवल पेपर 1 या पेपर 2 के लिए
- सामान्य/ओबीसी/EWS/SEBC/Open/SBC/NT/VJA/TA : ₹1000/-
- SC/ST : ₹700/-
दोनों पेपर के लिए
- सामान्य/ओबीसी/EWS/SEBC/Open/SBC/NT/VJA/TA : ₹1200/-
- SC/ST : ₹900/-
भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: कोई निर्धारित सीमा नहीं
पात्रता (Eligibility)
पेपर 1 (कक्षा 1–5)
- 12वीं पास के साथ D.Ed./B.Ed. या समकक्ष योग्यता
पेपर 2 (कक्षा 6–8)
- 12वीं/स्नातक के साथ D.Ed./B.Ed. या समकक्ष योग्यता
दोनों पेपर
- 12वीं/स्नातक के साथ D.Ed./B.Ed. या समकक्ष योग्यता
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
MAHA TET 2025 की भर्ती प्रक्रिया इन चरणों से पूरी होगी:
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- मेरिट लिस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)
- सबसे पहले उम्मीदवार MSCE MAHA TET Notification 2025 ध्यान से पढ़ें.
- आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं.
- Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें.
ये भी देखिए:
















