2026 Porsche 911 Turbo S: जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित IAA Mobility ट्रेड शो 2025 में पोर्शे (Porsche) ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन कार नई 2026 Porsche 911 Turbo S से पर्दा उठा दिया. कंपनी का दावा है कि यह कार न सिर्फ परफॉर्मेंस बल्कि डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी में भी पिछले सभी मॉडल्स को पीछे छोड़ देती है.

जबरदस्त इंजन और पावर
नई Porsche 911 Turbo S में कंपनी ने 3.6-लीटर ट्विन-टर्बो फ्लैट-सिक्स इंजन दिया है, जिसे T-Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है. यह इंजन 701 hp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो पिछले मॉडल से 61 hp ज्यादा है.
यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और 0-200 किमी/घंटा की स्पीड महज 8.4 सेकंड में हासिल कर लेती है. इसकी टॉप स्पीडहै 322 किमी/घंटा है.
पिछले साल टेस्टिंग के दौरान इस कार ने 7:03.92 मिनट का Nürburgring लैप टाइम हासिल किया था, जो पिछले मॉडल से 14 सेकंड तेज है.

डिज़ाइन और एयरोडायनामिक्स
नई 911 Turbo S को पहले से ज्यादा मस्कुलर लुक और रिफाइंड एयरोडायनामिक्स के साथ पेश किया गया है. इसमें नए टायर लगाए गए हैं जो ड्राई हैंडलिंग को और बेहतर बनाते हैं.
- रियर टायर: 325/30 ZR 21 (पिछले मॉडल से 10 मिमी चौड़े)
- फ्रंट टायर: 255/35 ZR 20 (जैसे पहले थे वैसे ही)
ब्रेकिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब इसमें Porsche Ceramic Composite Brake (PCCB) सिस्टम के साथ नए ब्रेक पैड और 410 मिमी के बड़े रियर रोटर्स दिए गए हैं.

इंटीरियर और फीचर्स
नई Porsche 911 Turbo S Coupe को स्टैंडर्ड रूप से दो सीटर के तौर पर पेश किया गया है, हालांकि ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रियर सीट्स का विकल्प चुन सकते हैं. वहीं इसका Cabriolet वर्जन 2+2 सीट कॉन्फ़िगरेशन में मिलेगा.
सीट्स पर 18-वे एडाप्टिव स्पोर्ट सीट्स प्लस दी गई हैं, जिसमें मेमोरी फंक्शन मौजूद है. हेडरेस्ट पर Turbo S की खास ब्रांडिंग की गई है, जबकि सीट्स और डोर पैनल्स पर भी स्पेशल एम्बलम दिया गया है, जो इसे ऑरिजनल 911 Turbo से जोड़ता है.
नई Porsche 911 Turbo S (2026) स्पीड, स्टाइल और लक्ज़री का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. यह कार उन ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए है, जो हाई-परफॉर्मेंस, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन का बेस्ट पैकेज चाहते हैं.
ये भी देखिए:













