MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 भर्ती 2025 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), लेबोरेटरी टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, इंस्पेक्टर (सप्लाई, वेट्स एंड मेजर्स), असिस्टेंट इंजीनियर और बायोमेडिकल इंजीनियर जैसे पदों पर कुल 339 भर्तियां निकली हैं.
आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी : सितंबर 2025
- आवेदन शुरू : 9 सितंबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख : 23 सितंबर 2025
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख : 23 सितंबर 2025
- एडमिट कार्ड जारी : अक्टूबर 2025
- परीक्षा की तिथि : 28 अक्टूबर 2025
- परिणाम (रिजल्ट) : बाद में घोषित होगा
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्य के उम्मीदवार : ₹560/-
- SC/ST/OBC उम्मीदवार : ₹310/-
(फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन ई-चालान के जरिए किया जा सकता है.)
आयु सीमा (Age Limit as on 01.01.2025)
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
(आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.)
कुल पद और योग्यता(Total Vacancy)
- कुल पद : 339
- योग्यता : उम्मीदवार के पास डिप्लोमा/BE/B.Tech/स्नातक डिग्री संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए.
वेतनमान (Salary)
- चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000/- से ₹65,000/- प्रतिमाह वेतन मिलेगा.
- अन्य भत्ते सरकार के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में होगा –
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- विषय ज्ञान परीक्षा (Subject Knowledge Test)
- इंटरव्यू (Viva-Voce)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
- सबसे पहले उम्मीदवार MPESB ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें.
- ऑनलाइन फॉर्म को सही-सही भरें.
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.
यह भर्ती इंजीनियरिंग और टेक्निकल पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. यदि आप भी पात्रता रखते हैं, तो अंतिम तारीख से पहले आवेदन करना न भूलें.
ये भी देखिए:
















