iPhone 17 Pro, Pro Max: Apple ने अपने बहुचर्चित इवेंट Awe Dropping में मंगलवार को iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को पेश कर दिया. इन Pro मॉडल्स के साथ ही कंपनी ने स्टैंडर्ड iPhone 17 और नया iPhone 17 Air भी पेश किया है. Apple के CEO टिम कुक ने इस प्री-रिकॉर्डेड इवेंट को लॉन्च किया, जिसे कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया गया.
कीमत और उपलब्धता
- अमेरिका में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 (256GB) और iPhone 17 Pro Max की कीमत $1,199 (256GB) रखी गई है.
- भारत में iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 और iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 से शुरू होगी.
- कलर ऑप्शंस: Cosmic Orange, Deep Blue और Silver
- प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 सितंबर से होगी और ग्लोबल सेल 19 सितंबर से शुरू होगी.

दमदार डिजाइन और डिस्प्ले
नए iPhone 17 Pro मॉडल्स में इस बार एल्युमिनियम बॉडी दी गई है, जबकि iPhone 17 Air को टाइटेनियम बॉडी के साथ पेश किया गया है. डिजाइन में बदलाव करते हुए Apple ने फुल-विथ कैमरा प्लेटो वाला यूनिबॉडी स्ट्रक्चर पेश किया है.
- iPhone 17 Pro: 6.3-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले (120Hz ProMotion सपोर्ट)
- iPhone 17 Pro Max: 6.9-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले
- नई Ceramic Shield 2 तकनीक, 3x बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस के साथ
- डिस्प्ले ब्राइटनेस: 3000 निट्स (आउटडोर)
पावरफुल परफॉर्मेंस
दोनों Pro मॉडल्स में Apple का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट A19 Pro दिया गया है, जो 40% ज्यादा परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है. इसके साथ कंपनी ने पहली बार वेपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है, जिससे फोन ज्यादा समय तक हाई-परफॉर्मेंस पर चल सकेगा.
- 6-कोर CPU और 6-कोर GPU
- हर GPU कोर में Neural Accelerators
- बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस

कैमरा में जबरदस्त अपग्रेड
इस बार Apple ने कैमरा सेक्शन में बड़ा बदलाव किया है. iPhone 17 Pro और Pro Max में अब तीनों लेंस 48 मेगापिक्सल के हैं.
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 48MP टेलीफोटो कैमरा (नया अपग्रेड, पहले 12MP था)
- टेलीफोटो लेंस अब 56% बड़ा और 8x ऑप्टिकल ज़ूम + 40x डिजिटल ज़ूम
- 18MP फ्रंट कैमरा सेंटर स्टेज फीचर के साथ
iOS 26 और AI फीचर्स
iPhone 17 Pro सीरीज़ iOS 26 पर काम करेगी. इसमें नया Liquid Glass UI और कई AI-बेस्ड Apple Intelligence फीचर्स मिलेंगे.
- Messages, FaceTime और Phone ऐप में Live Translation
- अपग्रेडेड विजुअल इंटेलिजेंस
- कॉल और मैसेज के लिए नए स्क्रीनिंग टूल्स

बैटरी और चार्जिंग
नए यूनिबॉडी डिजाइन की वजह से इसमें पहले से बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि iPhone 17 Pro Max में अब तक की सबसे बेहतरीन बैटरी लाइफ दी गई है.
- 20 मिनट में 50% चार्जिंग (हाई-वॉटेज USB-C सपोर्ट)
- A19 Pro चिप से ज्यादा पावर एफिशिएंसी
लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी परफॉर्मेंस
कुल मिलाकर, iPhone 17 Pro और Pro Max को Apple ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और AI फीचर्स के दम पर अब तक का सबसे एडवांस्ड iPhone बनाया है. भारत में इसका इंतजार करने वालों के लिए 19 सितंबर से ये फोन खरीदने का मौका मिलेगा.
ये भी देखिए:














