Navratri 2025, Nazariya Pher Da Maiya: शारदीय नवरात्रि का आगाज होने ही वाला है. 22 सितंबर से देशभर में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनाई देगी. पंडालों से लेकर घर-आंगन तक भक्ति का माहौल होगा. हर तरफ सजावट, ढोल-नगाड़े और देवी मां के भजनों की गूंज में भक्त झूमते नजर आएंगे. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा का सुपरहिट भक्ति गीत ‘नजरिया फेर द मईया’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
सोशल मीडिया पर छाया ‘नजरिया फेर द मईया’
भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय के स्वर में गाया गया यह भक्ति गीत पिछले साल रिलीज हुआ था, लेकिन नवरात्रि शुरू होने से पहले ही दोबारा ट्रेंड करने लगा है. इसे यूट्यूब चैनल Ritesh Pandey Official पर 11 महीने पहले शेयर किया गया था और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं.
इस गाने के बोल मंजीत मीत ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू राऊत ने दिया है। इसका निर्देशन पंकज सोनी ने किया है. भक्ति रस से सराबोर इस वीडियो में रितेश पांडेय के साथ सोना पांडेय भी मां की पूजा-अर्चना करती हुई दिखाई दे रही हैं.
माता की भक्ति में झूमते रितेश और सोना
गाने के विजुअल्स में रितेश और सोना दोनों माता की आराधना करते और भक्तिमय माहौल में झूमते दिख रहे हैं. मां दुर्गा की महिमा और कृपा को समर्पित इस गीत में शुद्ध आस्था और भावनाओं का संगम देखने को मिलता है. नवरात्रि से पहले ही इस गाने ने भक्तों को देवी मां की भक्ति में डुबो दिया है.
भोजपुरी भजनों का बढ़ा क्रेज
भोजपुरी भक्ति गीतों का अपना अलग ही अंदाज है, जिसे नवरात्रि पर खास तौर पर सुना जाता है. यूजर्स इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और यह गाना 2025 की नवरात्रि से पहले ही लोगों की पसंदीदा भक्ति लिस्ट में शामिल हो गया है.
अगर आप खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना ‘चलो बुलावा आया है’ सुनना और उसके बारे में पढ़ना चाहते हैं, तो वह भी लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है.
ये भी देखिए:
















