सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 100 KM चलेगा नया Euler Storm EV, जानें इसकी कीमत और दमदार फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Euler Motors Storm EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार अब सिर्फ पर्सनल कारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब कमर्शियल सेगमेंट में भी इसका दबदबा बढ़ रहा है. इसी कड़ी में Euler Motors ने अपना नया Euler Storm EV लॉन्च कर दिया है, जिसे खास तौर पर लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिजनेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

दो वेरिएंट्स और कीमत

नया Euler Storm EV दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:

  1. Storm EV T1250 (इंट्रा-सिटी इस्तेमाल के लिए) – कीमत ₹8.99 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली)
  2. Storm EV LongRange 200 (इंटर-सिटी इस्तेमाल के लिए) – कीमत ₹12.99 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली)

दोनों मॉडल्स की पेलोड कैपेसिटी 1250 किलो है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 11 ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिल रहे हैं.

भारत का पहला ADAS से लैस कमर्शियल EV

Euler Storm EV को देश का पहला कमर्शियल EV कहा जा रहा है जिसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी दी गई है. इसमें ड्राइवर को कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा इसमें डैश कैम और नाइट विज़न असिस्ट भी है.

दमदार परफॉर्मेंस और रेंज

  • Storm EV में कंपनी की इन-हाउस ArcReactor 200 बैटरी टेक्नोलॉजी लगी है.
  • यह 92% एफिशिएंसी के साथ 30 kW (40.2 hp) पावर और 140 Nm टॉर्क जनरेट करती है.
  • टॉप स्पीड 70 kmph है.
  • Storm EV T1250 की रेंज – 140 km
  • Storm EV LongRange 200 की रेंज – 200 km (सेगमेंट में सबसे ज्यादा)

चार्जिंग के लिए इसमें दो विकल्प हैं:

  1. 3.3 kW चार्जर – 6 घंटे में फुल चार्ज
  2. 6.6 kW चार्जर – 4 घंटे में फुल चार्ज

फास्ट चार्जिंग (CCS) – सिर्फ 15 मिनट में 100 km की रेंज

सॉलिड डिजाइन और सेफ्टी

  • ग्राउंड क्लियरेंस 175 mm
  • फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स के साथ वैक्यूम-असिस्टेड पावर ब्रेकिंग
  • रीजनरेटिव ब्रेकिंग और LSPV (लोड सेंसिंग प्रपोर्शनल वाल्व) टेक्नोलॉजी
  • आर्मर्ड वेरिएंट में 8-लीफ सस्पेंशन और 4 mm स्टील चेसिस

लोडिंग विकल्प:

  • T1250 – फ्लैटबेड, पिकअप वैन, हाई डेक, डिलीवरी वैन
  • LongRange 200 – पिकअप वैन, हाई डेक, डिलीवरी वैन

ड्राइवर के लिए स्पेशल फीचर्स

  • तीन ड्राइव मोड्स – Range (मैक्‍सिमम रेंज), Thunder (स्पीड और ओवरटेकिंग), Rhino (हिल एरिया और खराब सड़कों के लिए)
  • 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसमें मैपमाईइंडिया मैप्स, व्हाट्सऐप इंटीग्रेशन और रियल-टाइम परफॉर्मेंस अलर्ट
  • फ्री 1GB डेटा/दिन की सुविधा
  • स्टेयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, गेम्स और कॉलिंग सपोर्ट
  • LR 200 वेरिएंट में AC की सुविधा

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी एप

  • Shepherd App – व्हीकल ट्रैकिंग, चार्जिंग स्टेशन बुकिंग और मेंटेनेंस अलर्ट
  • डिजिटल लॉक सिस्टम – एक टैप से कार्गो चोरी से सुरक्षित
  • एंटी-थेफ्ट लॉक – चोरी होने पर गाड़ी तुरंत इमॉबिलाइज

किसे दे रहा है टक्कर?

Storm EV का मुकाबला EV सेगमेंट में Switch IeV3 और Tata Ace EV 1000 से है. जबकि ICE सेगमेंट में इसके सामने Tata Intra V30, Ashok Leyland Dost LiTE और Mahindra Veero जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com