Dhamaal 4 Release Date: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही है. हंसी और मस्ती से भरपूर इस सीरीज़ ने साल 2007 से ही लोगों के बीच खास जगह बनाई है. अब इसकी चौथी किस्त यानी ‘धमाल 4’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है.
अजय देवगन ने किया बड़ा ऐलान
फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज़ को शेयर किया. खुद अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी. पोस्ट में उन्होंने फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स भी साझा किए, जिनमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी नज़र आ रहे हैं.
उनके साथ इस बार कई और दमदार कलाकार भी जुड़ रहे हैं, जिनमें रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजली दिनेश आनंद शामिल हैं.
View this post on Instagram
अजय देवगन ने अपनी पोस्ट में फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया और लिखा, ‘आज की ताज़ा खबर, ब्रॉट टू यू बाय द गैंग, जो अब जल्द ही लूटने आ रहे हैं आपका दिल… और दिमाग! #Dhamaal4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में आ रही है.’
‘धमाल’ फ्रेंचाइज़ी का सफर
‘धमाल’ का सफर साल 2007 में निर्देशक इंद्र कुमार के साथ शुरू हुआ था. पहली फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी जैसे सितारे थे. यह फिल्म अमेरिकी कॉमेडी Rat Race और It’s a Mad, Mad, Mad, Mad World से प्रेरित थी.
इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ आई, दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. तीसरे पार्ट में अजय देवगन ने एंट्री ली और अब वे ‘धमाल 4’ में फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं.
प्रोडक्शन और मेकिंग
‘धमाल 4’ का प्रोडक्शन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. इसे अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
फिल्म के पोस्टर्स और अनाउंसमेंट ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है. कॉमेडी, एडवेंचर और स्टार्स की मस्ती से भरी ये फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.
अब दर्शकों को बस ईद 2026 का इंतजार है, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर फिर से हंसी का तूफान लाएगी.
ये भी देखिए:
















