TVS Ntorq 150: टीवीएस (TVS) ने भारतीय बाजार में अपना नया और दमदार स्कूटर Ntorq 150 लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी के लोकप्रिय Ntorq 125 का बड़ा और ज्यादा एडवांस वर्जन है.
कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹1.19 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. नए डिजाइन, ज्यादा पावर और कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ यह स्कूटर भारतीय युवाओं और परफॉर्मेंस-लवर्स को लुभाने के लिए आया है.

TVS Ntorq 150 का दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
- इस स्कूटर में 149.7cc का O3CTech एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 13.2 PS की पावर 7,000 RPM पर और 14.2 Nm का टॉर्क 5,500 RPM पर देता है.
- यह स्कूटर सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-60 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है.
- इसकी टॉप स्पीड 104 km/h है, जो इसे अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्कूटर बनाती है.
स्टाइलिश डिजाइन और दमदार हार्डवेयर
डिजाइन के मामले में TVS Ntorq 150 काफी आकर्षक और स्पोर्टी है. इसमें दिए गए हैं:
- Multipoint Projector हेडलैम्प्स और स्पोर्टी टेललैम्प्स
- एरोडायनामिक विंगलेट्स और जेट-इंस्पायर्ड वेंट्स
- नकेड हैंडलबार और कलर्ड अलॉय व्हील्स
- Stubby मफलर सिग्नेचर साउंड के साथ
इसके अलावा स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर्स, 22 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और पेटेंटेड E-Z सेंटर स्टैंड दिया गया है.

फीचर्स जो इसे बनाते हैं सबसे एडवांस्ड
Ntorq 150 में कंपनी ने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कई एडवांस फीचर्स दिए हैं:
- TFT क्लस्टर और TVS SmartXonnect
- 50+ कनेक्टेड फीचर्स (Alexa और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, नेविगेशन, व्हीकल ट्रैकिंग, लास्ट पार्क लोकेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट्स, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन आदि)
- OTA अपडेट्स और कस्टम विजेट्स
- फर्स्ट-इन-सेगमेंट ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल
- क्रैश और थेफ्ट अलर्ट्स, हेजर्ड लैंप, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग और फॉलो-मी हेडलैम्प्स
कुल मिलाकर यह स्कूटर भारत का सबसे एडवांस कनेक्टेड स्कूटर इंटरफेस लेकर आया है,
TVS Ntorq 150 की कीमत और वेरिएंट्स
TVS ने इस स्कूटर को भारत में दो वेरिएंट्स में उतारा है:
- TVS Ntorq 150 (स्टैंडर्ड)
- TVS Ntorq 150 with TFT Cluster (टॉप वेरिएंट)
- इसकी शुरुआती कीमत ₹1.19 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
यह स्कूटर खासकर युवा राइडर्स और परफॉर्मेंस स्कूटर चाहने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. दमदार इंजन, हाईटेक फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन के साथ TVS Ntorq 150 भारतीय स्कूटर मार्केट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है.
ये भी देखिए:













