BEML Non-Executives Recruitment 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने 2025 में ऑपरेटर के 440 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है. यदि आपने ITI (Industrial Training Institute) से पढ़ाई पूरी की है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 5 सितंबर 2025 तय की गई है. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे.
BEML Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- ITI – Fitter: 189 पद
- ITI – Turner: 95 पद
- ITI – Welder: 91 पद
- ITI – Machinist: 52 पद
- ITI – Electrician: 13 पद
- कुल वैकेंसी: 440
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास ITI पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
आयु सीमा (01-09-2025 तक):
- सामान्य / EWS: 29 वर्ष
- OBC: 32 वर्ष
- SC/ST: 34 वर्ष
आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
- सामान्य / EWS / OBC: ₹200
- SC / ST / PWD: कोई शुल्क नहीं
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 01 सितंबर 2025
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 05 सितंबर 2025
सिलेक्शन प्रोसेस
- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.
कैसे करें अप्लाई?
- उम्मीदवार को BEML की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाना होगा.
- ‘BEML Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरें.
- फाइनल सबमिट कर आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और आपके पास ITI का डिप्लोमा है, तो यह मौका आपके लिए है. जल्दी से आवेदन करें, क्योंकि आखिरी तारीख 5 सितंबर 2025 है.
ये भी देखिए:
















