Hyundai ने लॉन्च की नई Creta King, King Limited और King Knight Editions, जानें कीमत, फीचर्स और पावरट्रेन डिटेल्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us
Hyundai Creta King Edition: भारतीय एसयूवी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Hyundai ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Creta का नया और दमदार लाइनअप लॉन्च किया है. कंपनी ने Creta King, Creta King Limited Edition और Creta King Knight Edition को भारतीय बाजार में पेश किया है.
इन नई एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.88 लाख रखी गई है. खास बात यह है कि इन मॉडलों की बुकिंग तुरंत शुरू कर दी गई है और ये Creta रेंज के टॉप मॉडल्स के तौर पर उपलब्ध होंगे.

Hyundai Creta King

हुंडई की नई Creta King एडिशन को एक बिल्कुल नया मैट ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कई हाई-टेक फीचर्स जोड़े हैं, जैसे:
  • 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
  • ड्राइवर पावर सीट विद मेमोरी फंक्शन
  • 8-वे पावर्ड पैसेंजर सीट और वॉक-इन फीचर
  • इनबिल्ट डैशकैम
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
  • डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट विद स्टोरेज
  • फ्रंट-रो सीट बैक टेबल विद IT डिवाइस होल्डर
  • खास King Emblem ब्रांडिंग

Hyundai Creta King Limited Edition

  • King Limited Edition को King एडिशन से और भी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें यूनिक ब्रांडिंग दी गई है:
  • सीट बेल्ट कवर, हेडरेस्ट कुशन, कारपेट मैट्स, की कवर और डोर क्लैडिंग पर स्पेशल King Branding
  • यह वेरिएंट 1.5-लीटर पेट्रोल IVT और 1.5-लीटर डीजल ऑटोमैटिक पावरट्रेन के साथ मिलेगा
  • कलर ऑप्शंस: Abyss Black, Atlas White और Matte Black

Hyundai Creta King Knight Edition

हुंडई ने King Knight Edition को एक एक्सक्लूसिव पहचान देने के लिए इसमें ऑल-ब्लैक थीम दी है. इसमें शामिल हैं:
  • 18-इंच मैट-ब्लैक अलॉय व्हील्स
  • बॉडी पर खास Knight बैज
  • फीचर लिस्ट Creta King जैसी – पावर्ड सीट्स, डैशकैम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस कनेक्टिविटी
  • पावरट्रेन ऑप्शंस: 1.5-लीटर पेट्रोल IVT और 1.5-लीटर डीजल ऑटोमैटिक

Hyundai Creta N Line

हुंडई ने सिर्फ King एडिशन ही नहीं, बल्कि पूरे Creta Lineup को अपडेट किया है. अब इसमें शामिल हैं:
  • डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • इनबिल्ट डैशकैम
  • 18-इंच अलॉय व्हील्स
  • यह अपडेट Creta N Line को भी और आकर्षक बनाते हैं.

Hyundai Creta की कीमतें (एक्स-शोरूम)

Powertrain – Transmission – S(O) – SX – SX Tech – SX Premium – King – King Knight – King Limited Edition
1.5l MPi पेट्रोल – MT – ₹14,48,900 – ₹15,47,400 – ₹16,25,400 – ₹16,34,390 – ₹17,88,500
IVT₹15,98,900–₹17,75,400₹17,84,390₹19,34,500₹19,49,400₹19,64,300
1.5l U2 CRDi डीजल- MT ₹16,07,200 – ₹17,83,700 ₹17,92,690 ₹19,46,900
AT₹17,57,200–––₹20,42,100₹20,77,000₹20,91,900
1.5l Turbo GDi पेट्रोल DCT – – – – – – ₹20,61,100

Hyundai Creta N Line Pricing

  • 1.5l Turbo GDi पेट्रोल MT (N10): ₹19,70,300
  • 1.5l Turbo GDi पेट्रोल DCT (N8): ₹18,46,300
  • 1.5l Turbo GDi पेट्रोल DCT (N10): ₹20,65,900
कुल मिलाकर, हुंडई ने Creta King Series लॉन्च करके भारतीय SUV मार्केट में फिर से एक बड़ा धमाका किया है. लग्ज़री फीचर्स, दमदार इंजन और एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ ये एडिशन सीधे तौर पर भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं.
ये भी देखिए: 
Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com