IBPS RRB Recruitment 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक्स (RRB) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के कुल 13,217 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध है।
कितने पदों पर भर्ती?
- ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) – 7,972 पद
- ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager) – 3,907 पद
- ऑफिसर स्केल-II (Agriculture Officer) – 50 पद
- ऑफिसर स्केल-II (Law Officer) – 48 पद
- ऑफिसर स्केल-II (CA) – 69 पद
- ऑफिसर स्केल-II (IT Officer) – 87 पद
- ऑफिसर स्केल-II (General Banking Officer) – 854 पद
- ऑफिसर स्केल-II (Marketing Officer) – 15 पद
- ऑफिसर स्केल-II (Treasury Manager) – 16 पद
- ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager) – 199 पद
शैक्षणिक योग्यता
- ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Bachelor’s Degree).
- ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर): स्नातक डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ, संबंधित क्षेत्र जैसे बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी, मार्केटिंग, लॉ आदि में वरीयता.
- ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर): स्नातक डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ, बैंकिंग/फाइनेंस/मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता.
आयु सीमा
- ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष
(नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD/ESM – ₹175 (GST सहित)
- अन्य सभी उम्मीदवार – ₹850 (GST सहित)
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 सितंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET): नवंबर 2025
- प्रीलिम्स परीक्षा (Officers/Assistants): नवंबर-दिसंबर 2025
- मेन/सिंगल परीक्षा: दिसंबर 2025 – फरवरी 2026
- इंटरव्यू (Officer Scale II और III): जनवरी-फरवरी 2026
- फाइनल रिजल्ट व प्रोविजनल अलॉटमेंट: फरवरी-मार्च 2026
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- CRP RRBs XIV Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
- पोस्ट (ऑफिस असिस्टेंट/ऑफिसर स्केल I/II/III) का चयन करें और New Registration पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट करें.
- कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और समय पर आवेदन पूरा करें.
ये भी देखिए:
















