₹18,999 में आया Samsung Galaxy A17 5G, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ मिल रहे ये दमदार फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Samsung Galaxy A17 5G: सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन पहले से कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध था और अब भारतीय वेरिएंट भी लगभग उसी जैसा है. कंपनी ने इसे मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है, जिसमें पावरफुल बैटरी, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है.

Samsung Galaxy A17 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Samsung Galaxy A17 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. इसके अलावा:

  • 8GB + 128GB वेरिएंट – ₹20,499
  • 8GB + 256GB वेरिएंट – ₹23,499

फोन को ब्लैक, ब्लू और ग्रे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफोन Samsung India e-store, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. खरीदारों को SBI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा.

Samsung Galaxy A17 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच फुल HD+ Super AMOLED, 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर: Exynos 1330 चिपसेट
  • रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 आधारित One UI 7 (6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट)
  • AI फीचर्स: Google Gemini AI असिस्टेंट और Circle to Search सपोर्ट

कैमरा डिपार्टमेंट

रियर कैमरा सेटअप:

  • 50MP प्राइमरी सेंसर
  • 5MP अल्ट्रावाइड लेंस
  • 2MP मैक्रो लेंस
  • फ्रंट कैमरा: 13MP सेल्फी कैमरा

बैटरी और कनेक्टिविटी

  • बैटरी: 5,000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
  • कनेक्टिविटी: 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, OTG, USB Type-C
  • सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • डिज़ाइन: IP54 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस), 7.5mm मोटाई, वजन 192 ग्राम

Samsung Galaxy A17 5G मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक दमदार ऑप्शन के रूप में सामने आया है. इसकी खासियत है – लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, AI फीचर्स, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप. ऐसे में यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो ₹20,000 के बजट में एक भरोसेमंद और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन चाहते हैं.

ये भी देखिए: 

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com