Honor MagicBook Art 14 (2025) And MagicPad 3: चीनी टेक कंपनी Honor ने अपने नए लैपटॉप Honor MagicBook 14 (2025) और टैबलेट MagicPad 3 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. दोनों प्रोडक्ट्स अभी यूके में उपलब्ध हैं और कंपनी इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में पेश कर रही है.
Honor MagicBook 14 (2025): कीमत और ऑफर्स
Honor MagicBook 14 (2025) की कीमत GBP 1,499.99 (लगभग ₹1,78,000) रखी गई है. यह लैपटॉप सिर्फ एक ही कलर Emerald Green में उपलब्ध है. खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ Honor Wireless Mouse (Black) मुफ्त में दे रही है.

Honor MagicPad 3: कीमत और ऑफर्स
वहीं टैबलेट Honor MagicPad 3 की कीमत GBP 599.99 (लगभग ₹71,000) है. यह केवल एक Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसके साथ कंपनी Smart Touch Keyboard और Magic Pencil 3 Stylus भी फ्री दे रही है.
गौरतलब है कि यह टैबलेट पहले चीन में लॉन्च हुआ था, जहां इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,999 (लगभग ₹37,000) थी. चीन में इसे Moonlight White, Floating Gold और Starry Gray कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है.

Honor MagicBook 14 (2025) स्पेसिफिकेशंस
- प्रोसेसर: Intel Core Ultra 7 255H
- GPU: Intel Arc 140T
- रैम और स्टोरेज: 32GB LPDDR5x RAM + 1TB SSD
- डिस्प्ले: 14.6-इंच OLED टचस्क्रीन, 3120×2080 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस
- सर्टिफिकेशन: TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free
- सिक्योरिटी: फिंगरप्रिंट स्कैनर (पावर बटन में इंटीग्रेटेड)
- बैटरी: 60Wh (30 मिनट में 46% चार्ज, 95 मिनट में 100%)
- बैकअप: लगभग 10 घंटे
- कनेक्टिविटी पोर्ट्स: HDMI 2.1, USB-A 3.2 Gen 1, USB-C 3.2 Gen 2, Thunderbolt 4, 3.5mm हेडफोन जैक
- अन्य फीचर्स: फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड, 6 स्पीकर्स विद स्पैशियल ऑडियो
Honor MagicPad 3 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 13.3-इंच 3.2K LCD स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस, 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो
- सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित MagicOS 9.0.1
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 3 SoC
- रैम और स्टोरेज: 16GB RAM + 512GB स्टोरेज
कैमरा:
- रियर: 13MP प्राइमरी + 2MP मैक्रो
- फ्रंट: 9MP सेल्फी कैमरा
कुल मिलाकर Honor ने इस बार हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन पर खास फोकस किया है. MagicBook 14 (2025) उन प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है, जिन्हें पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबा बैटरी बैकअप चाहिए. वहीं MagicPad 3 गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए बेहतरीन चॉइस बनकर सामने आया है.
ये भी देखिए:















