Redmi Note 15 Pro+: Xiaomi ने चीन में अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro को लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने खासतौर पर बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस किया है. दोनों फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो उन्हें मार्केट में सबसे पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाती है.

Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro की कीमत
Redmi Note 15 Pro+
- 12GB + 256GB : CNY 1,899 (लगभग ₹23,000)
- 12GB + 512GB : CNY 2,099 (लगभग ₹25,000)
- 16GB + 512GB : CNY 2,299 (लगभग ₹28,000)
- Satellite Messaging Edition (16GB + 512GB): CNY 2,399 (लगभग ₹29,000)
कलर ऑप्शन्स: Cedar White, Midnight Black, Sky Blue, Smoky Purple
Redmi Note 15 Pro
- 8GB + 256GB : CNY 1,399 (लगभग ₹17,000)
- 12GB + 256GB : CNY 1,599 (लगभग ₹20,000)
- 12GB + 512GB : CNY 1,799 (लगभग ₹22,000)
कलर ऑप्शन्स: Cedar White, Cloud Purple, Midnight Black, Sky Blue
Redmi Note 15 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.83-इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन (1,280×2,772 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स ब्राइटनेस, Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 (सबसे पहले इसी फोन में इस्तेमाल)
- रैम/स्टोरेज: 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS2.2 स्टोरेज
कैमरा:
- 50MP Light Fusion 800 प्राइमरी सेंसर
- 50MP टेलीफोटो लेंस
- 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 7,000mAh, 90W फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग
- स्पेशल फीचर: Satellite Messaging Edition से बिना नेटवर्क के Beidou सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकते हैं.
- अन्य फीचर्स: IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, GLONASS, Beidou, IR ब्लास्टर.
Redmi Note 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra
- डिस्प्ले और रैम/स्टोरेज: Pro+ जैसा ही
कैमरा:
- 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर
- 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड सेंसर
- फ्रंट कैमरा: 20MP
- बैटरी: 7,000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग
- फीचर्स: Pro+ जैसे ही, IP68 रेटिंग और Surge चिप टेक्नोलॉजी
क्यों खास है Redmi Note 15 सीरीज़?
पहली बार इतनी बड़ी 7,000mAh बैटरी Redmi Note सीरीज़ में दी गई है. Pro+ मॉडल में सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर है जो इमरजेंसी में बेहद काम आएगा. दमदार प्रोसेसर और कैमरा सेटअप इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट का टॉप प्लेयर बना रहे हैं.
आसान शब्दों में कहें तो Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro उन यूज़र्स के लिए बनाए गए हैं जो लंबे बैटरी बैकअप, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन कीमत ज्यादा नहीं देना चाहते.
ये भी देखिए:















