₹89,999 में लॉन्च हुआ Hero Glamour X, दमदार इंजन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Hero Glamour X: हीरो मोटोकॉर्प ने 125 सीसी सेगमेंट में अपनी पॉपुलर बाइक Hero Glamour का नया अवतार लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Hero Glamour X नाम से पेश किया है. इस बाइक की कीमत ₹89,999 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो ₹99,999 (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसमें कई बड़े अपडेट किए गए हैं, जो इसे पिछले मॉडल से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाते हैं.

डिजाइन और लुक्स में बड़ा बदलाव

नए Hero Glamour X को और ज्यादा स्पोर्टी और मस्कुलर लुक दिया गया है. बाइक के फ्यूल टैंक पर शार्प कट्स और कर्व्स के साथ टैंक श्राउड्स लगाए गए हैं, जो इसे दमदार लुक देते हैं. इसमें नया H-शेप DRL वाला हेडलैंप और इसी पैटर्न का टेल लैंप दिया गया है. सीट अब भी सिंगल पीस यूनिट है, लेकिन इसकी क्वालिटी और कम्फर्ट बेहतर किया गया है.

राइडिंग कम्फर्ट और एर्गोनॉमिक्स

हीरो ने इस बाइक के एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किए हैं. अब इसमें पहले से 30 मिमी चौड़े हैंडलबार दिए गए हैं, जिससे राइडिंग ज्यादा कम्फर्टेबल हो गई है. बाइक की सीट हाइट 790 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिमी है. पिलियन सीट को भी 10% बड़ा किया गया है और साथ में चौड़े ग्रैब रेल्स मिलते हैं.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

नए Hero Glamour X में कंपनी ने फीचर्स के मामले में बड़ा अपग्रेड किया है. इसमें दिया गया है नया कलर-चेंजिंग LCD डिस्प्ले, जिसमें 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.

इसके अलावा, इस बाइक में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे:

  • इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल (राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी)
  • क्रूज़ कंट्रोल
  • तीन राइडिंग मोड्स – इको, रोड और पावर
  • रियर पैनिक ब्रेक अलर्ट – सुरक्षा बढ़ाने के लिए

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 124.7cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 11.3 HP की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन कंपनी की Hero Xtreme 125R में भी इस्तेमाल होता है. इसे मजबूत डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनाया गया है, जो बाइक की स्थिरता और मजबूती को बढ़ाता है.

कीमत और वेरिएंट्स

  • ड्रम ब्रेक वेरिएंट – ₹89,999 (एक्स-शोरूम)
  • डिस्क ब्रेक वेरिएंट – ₹99,999 (एक्स-शोरूम)

कुल मिलाकर नया Hero Glamour X सिर्फ एक कम्यूटर बाइक नहीं रही, बल्कि इसमें स्पोर्टी डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस का ऐसा कॉम्बिनेशन दिया गया है, जो इसे इस सेगमेंट में एक गेम-चेंजर बना सकता है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com