Motorola Razr 60 Ultra vs Samsung Galaxy Z Flip 6: Motorola ने इस महीने भारत में अपना नया Razr 60 Ultra लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर सैमसंग के Galaxy Z Flip 6 को टक्कर देता है. दोनों ही क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन हैं, लेकिन इनकी खूबियों और कीमतों में बड़ा अंतर है.
एक तरफ जहां Samsung का Flip 6 पतला और हल्का है, वहीं Motorola Razr 60 Ultra अपने बड़े 4-इंच कवर स्क्रीन और Snapdragon 8 Elite चिपसेट की वजह से खास बन जाता है.
आइए डिटेल में जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स का कंपैरिजन…
डिस्प्ले तुलना:
Motorola Razr 60 Ultra
- 4-इंच LTPO AMOLED कवर स्क्रीन
- 3000 nits ब्राइटनेस, 165Hz रिफ्रेश रेट
- 7-इंच LTPO AMOLED मेन स्क्रीन, 4500 nits ब्राइटनेस
Samsung Galaxy Z Flip 6
- 3.4-इंच Super AMOLED कवर स्क्रीन, 60Hz रिफ्रेश रेट
- 1600 nits ब्राइटनेस
- 6.7-इंच LTPO Dynamic AMOLED मेन स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits ब्राइटनेस
- डिस्प्ले में Razr 60 Ultra साफ तौर पर आगे निकलता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:
- Razr 60 Ultra: लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट पर चलता है.
- Galaxy Z Flip 6: पिछले साल का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मौजूद है.
प्रोसेसर में Motorola का Razr 60 Ultra ज्यादा एडवांस है.
RAM और स्टोरेज:
- Razr 60 Ultra: 16GB LPDDR5X RAM + 512GB UFS 4.0 स्टोरेज
- Galaxy Z Flip 6: 12GB LPDDR5X RAM + 256/512GB UFS 4.0 स्टोरेज
ज्यादा RAM और बेस स्टोरेज में Razr 60 Ultra बढ़त बनाए हुए है.
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स:
- Razr 60 Ultra: Android 15 बेस्ड Hello UI (3 साल तक OS अपडेट्स)
- Galaxy Z Flip 6: Android 15 बेस्ड One UI 7.0 (7 साल तक OS अपडेट्स)
लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए Samsung का Flip 6 ज्यादा भरोसेमंद है.
कैमरा सेटअप:
Razr 60 Ultra
- बैक: 50MP OIS प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड
- फ्रंट: 50MP सेल्फी कैमरा
Galaxy Z Flip 6
- बैक: 50MP OIS प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड
- फ्रंट: 10MP सेल्फी कैमरा
- कैमरा डिपार्टमेंट में Razr 60 Ultra ज्यादा पावरफुल नजर आता है.
बैटरी और चार्जिंग:
- Razr 60 Ultra: 4700mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग + 30W वायरलेस
- Galaxy Z Flip 6: 4000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग + 15W वायरलेस
बैटरी और चार्जिंग में Razr 60 Ultra साफ तौर पर आगे है.
कीमत:
- Motorola Razr 60 Ultra: ₹1,09,999 (16GB + 512GB)
- Samsung Galaxy Z Flip 6: ₹1,09,999 (12GB + 256GB), लेकिन Amazon पर ऑफर में सिर्फ ₹77,850 में मिल रहा है.
ऑफर प्राइस की वजह से फिलहाल Galaxy Z Flip 6 ज्यादा किफायती डील साबित हो रहा है.
कौन सा फोन किस फीचर्स के लिए है बेस्ट?
- अगर आपको पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले, ज्यादा RAM और बैटरी चाहिए तो Motorola Razr 60 Ultra आपके लिए बेस्ट है.
- लेकिन अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और किफायती प्राइस को अहमियत देते हैं तो Samsung Galaxy Z Flip 6 आपके लिए बेहतर डील है.
ये भी देखिए:
Lenovo ने लॉन्च किए दो धांसू टैबलेट Idea Tab 5G और Lenovo Tab, दमदार फीचर्स के साथ किफायती कीमत में















