Poco M7 Plus 5G हुआ लॉन्च, ₹13,999 में मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Poco M7 Plus 5G: टेक ब्रांड POCO ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन POCO M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इस फोन में इस प्राइस सेगमेंट की अब तक की सबसे बड़ी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.

इसका मतलब है कि यह फोन सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि दूसरे फोन और एक्सेसरीज़ को भी चार्ज कर सकता है. यह स्मार्टफोन भारत में पहले से मौजूद POCO M7 5G और POCO M7 Pro 5G के साथ इस सीरीज़ में जुड़ गया है.

कीमत और उपलब्धता

भारत में POCO M7 Plus 5G की कीमत 13,999 (6GB + 128GB) से शुरू होती है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 14,999 है। फोन की सेल 19 अगस्त दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी। यह तीन कलर ऑप्शंस Aqua Blue, Carbon Black और Chrome Silver में मिलेगा.

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक HDFC, SBI और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, साथ ही पुराने डिवाइस पर 1,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.

दमदार डिस्प्ले और डिज़ाइन

POCO M7 Plus 5G में 6.9-इंच Full-HD+ डिस्प्ले (1080×2340 पिक्सल) है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.

डिस्प्ले को Triple TÜV Rheinland Certification मिला है, जिसमें लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन स्टैंडर्ड्स शामिल हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 SoC प्रोसेसर है, जिसे LPDDR4x RAM (8GB तक) के साथ जोड़ा गया है. इसमें वर्चुअल RAM फीचर से इसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है. कंपनी ने 2 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट है.

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है. फोन का वजन 217 ग्राम और मोटाई 8.40mm है.

ये भी देखिए:

₹18,700 में लॉन्च हुआ iQOO Z10 Lite 4G, Snapdragon 685 और 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा और बहुत कुछ

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com