Kawasaki KLX 230: भारत में अपने पहले लोकल-प्रोड्यूस्ड ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल की मांग बढ़ाने के लिए Kawasaki India ने बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने KLX 230 की कीमत में सीधी ₹1.30 लाख की भारी कटौती कर दी है. पहले यह बाइक ₹3.30 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलती थी, लेकिन अब दिल्ली में इसकी कीमत सिर्फ ₹1.99 लाख रह गई है.
इंजन और परफॉर्मेंस
कीमत कम होने के बावजूद KLX 230 का दमदार मैकेनिकल सेटअप बरकरार है. इसमें पहले जैसा ही भरोसेमंद 233cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8,000 rpm पर करीब 18.7 bhp पावर और 6,000 rpm पर 19 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन स्मूथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है.
हालांकि, Kawasaki ने नए MY26 मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं. सस्पेंशन जियोमेट्री को अपडेट किया गया है जिससे व्हील ट्रैवल थोड़ी कम हुई है. इसके अलावा, पहले का डुअल-चैनल ABS अब सिंगल-चैनल ABS से रिप्लेस कर दिया गया है, जो ऑफ-रोड राइडर्स की पसंद के हिसाब से ज्यादा प्रैक्टिकल माना जाता है.
![]()
कीमत में भारी गिरावट
कंपनी ने इस कीमत कटौती का मुख्य कारण लोकल मैन्युफैक्चरिंग बताया है. अब KLX 230 का प्रोडक्शन भारत में ही हो रहा है, जिससे लागत कम हुई है और यह फायदा सीधे ग्राहकों को मिला है.
डिज़ाइन और कलर ऑप्शन
अपडेटेड KLX 230 दो नए कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है—लाइम ग्रीन और बैटल ग्रे. डिज़ाइन में KLX की पहचान बनी हुई है—मिनिमलिस्ट ड्यूल-स्पोर्ट लुक, लीन फ्रेम, सिंगल-पीस सीट, LED लाइटिंग और डिजिटल LCD क्लस्टर जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है.
![]()
अब Hero Xpulse 210 से सीधी टक्कर
नई कीमत के बाद KLX 230 का मुकाबला सीधे Hero Xpulse 210 से होगा, जो भारतीय बाजार में बजट ड्यूल-स्पोर्ट सेगमेंट की पॉपुलर बाइक है. दोनों ही बाइक्स अब करीब-करीब एक ही प्राइस रेंज में आ गई हैं, जिससे इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
स्पेसिफिकेशन एक नज़र में
- इंजन: 233cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
- पावर: 18.7 bhp @ 8,000 rpm
- टॉर्क: 19 Nm @ 6,000 rpm
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड
- ABS: सिंगल-चैनल
- कलर: लाइम ग्रीन, बैटल ग्रे
- कीमत: ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
कावासाकी का यह आक्रामक प्राइसिंग कदम न केवल KLX 230 को ज्यादा किफायती बनाता है, बल्कि उन राइडर्स के लिए भी इसे आकर्षक विकल्प बना देता है जो कम बजट में असली ऑफ-रोड परफॉर्मेंस चाहते हैं. भरोसेमंद पावरट्रेन, मॉडर्न फीचर्स और ₹2 लाख से कम कीमत में अब KLX 230 कई बाइक प्रेमियों को अपनी तरफ खींचने के लिए तैयार है.
ये भी देखिए:
₹2.10 लाख में लॉन्च हुआ 2025 Yezdi Roadster, क्लासिक लुक और पावर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन













