Samsung Galaxy S25 FE: Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन कंपनी यहां नहीं रुकी. अब बारी है उस स्मार्टफोन की, जिसका इंतजार मिड-प्रीमियम सेगमेंट के यूज़र्स बेसब्री से कर रहे हैं – Samsung Galaxy S25 FE. यह फोन Galaxy S25 Ultra और S25 Edge के साथ कंपनी की S25 सीरीज़ को पूरा करेगा.
यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में गेमचेंजर साबित हो सकता है. दमदार कैमरा सेटअप, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ यह फोन OnePlus और Vivo जैसी ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगा. अगर आप 50 हज़ार के बजट में Samsung के फ्लैगशिप एक्सपीरियंस की तलाश कर रहे हैं, तो S25 FE आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.
लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में क्यों है?
Galaxy S25 FE को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है, जिससे साफ है कि इसका लॉन्च अब ज़्यादा दूर नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लॉन्च अक्टूबर 2025 के आसपास हो सकता है, जैसा कि S24 FE का पैटर्न रहा था.
संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले:
6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, जो कि S24 FE से और भी पतले बेज़ल्स के साथ आ सकता है.
प्रोसेसर:
फिलहाल थोड़ी भ्रम की स्थिति है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें या तो Exynos 2400e, Exynos 2400 या फिर MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट हो सकता है.
कैमरा:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 8MP टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम के साथ)
बैटरी और चार्जिंग:
इस बार 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जो कि S24 FE के 25W से बड़ा अपग्रेड होगा.
सॉफ्टवेयर:
Android 16 आधारित One UI 8 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की संभावना है, जैसा कि Z Fold 7 और Flip 7 में भी दिया गया है.
Galaxy S25 FE की भारत में संभावित कीमत
Galaxy S25 FE की भारत में कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास रहने की उम्मीद है. इस सेगमेंट में पहले से ही OnePlus और Vivo की दमदार मौजूदगी है, लेकिन Samsung की ब्रांड वैल्यू और सॉफ्टवेयर अपडेट्स का ट्रैक रिकॉर्ड इसे एक खास विकल्प बना सकता है.
S24 FE की कीमत में कटौती क्यों?
हाल ही में Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में कटौती की गई है, जिससे साफ है कि कंपनी पुराने स्टॉक को क्लियर कर रही है ताकि S25 FE को लॉन्च किया जा सके.
Galaxy S25 FE: कब होगा लॉन्च?
अगर हम पिछले ट्रेंड को देखें तो S24 FE अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुआ था, इसलिए S25 FE की लॉन्च टाइमलाइन भी अक्टूबर 2025 के आसपास मानी जा रही है. सर्टिफिकेशन और लीक्स की रफ्तार को देखकर ये बात और भी पक्की हो जाती है.
ये भी देखिए: Redmi 15C: बजट में सुपरफास्ट चार्जिंग और HyperOS, डिजाइन देख आप भी कहेंगे – Wow!















