₹28.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Harrier.ev की सबसे दमदार AWD वेरिएंट, 627 किमी की रेंज से उड़ाएगी होश

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Tata Harrier.ev QWD: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV Harrier के इलेक्ट्रिक वर्जन Harrier.ev के QWD (Quad Wheel Drive) वेरिएंट की कीमत का ऐलान कर दिया है.

इस एडवांस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹28.99 लाख रखी गई है. यह टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे महंगी कार है. वहीं इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है, जो इंट्रोडक्टरी है और जल्द ही अपडेट हो सकती है.

बैटरी ऑप्शन्स और दमदार पावरट्रेन

Harrier.ev में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं—65 kWh और 75 kWh. दोनों वेरिएंट्स में सिंगल मोटर के साथ रियर-व्हील ड्राइव मिलता है, जबकि 75 kWh वेरिएंट में डुअल मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का भी ऑप्शन है.

  1. 65 kWh RWD: 238 hp पावर और 315 Nm टॉर्क
  2. 75 kWh AWD: 313 hp पावर और 504 Nm टॉर्क

क्लेम्ड रेंज:

  1. 65 kWh वेरिएंट: 538 किमी
  2. 75 kWh RWD: 627 किमी
  3. 75 kWh AWD: 622 किमी

फीचर्स की भरमार: लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का कॉम्बो

Harrier.ev एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जो कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है, जैसे:

  • वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरीफायर
  • पावर्ड टेलगेट और क्रूज़ कंट्रोल
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद कूल्ड स्टोरेज
  • ऑटोनॉमस पार्किंग असिस्टेंस और समन मोड
  • मल्टी-लेवल रीजनरेशन विद पैडल शिफ्टर्स
  • 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा (360° + अंडरबॉडी व्यू)
  • डिजिटल IRVM और डिजिटल की
  • व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग सपोर्ट

सुरक्षा के मामले में भी Harrier.ev नंबर वन

यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाटा ने इस इलेक्ट्रिक SUV में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं:

  • सात एयरबैग
  • डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर
  • TPMS, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल
  • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और रेन सेंसिंग वाइपर
  • डिस्क ब्रेक्स विद ऑटो वाइपिंग
  • AVAS (Acoustic Vehicle Alerting System)
  • लेवल 2 ADAS तकनीक

Harrier.ev की वेरिएंट वाइज कीमतें (एक्स-शोरूम):

  • Adventure – बैटरी (65 kWh) 21.49 लाख
  • Adventure S – बैटरी (65 kWh) 21.99 लाख
  • Fearless+ – बैटरी (65 kWh) 23.99 लाख
  • Fearless+ – बैटरी (75 kWh) 24.99 लाख
  • Empowered – बैटरी (75 kWh) 27.49 लाख
  • Empowered QWD – बैटरी (75 kWh) 28.99 लाख

प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा का नया दांव

Harrier.ev की यह लॉन्चिंग टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है. इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और हाईटेक फीचर्स इसे सेगमेंट में एक दमदार प्रतियोगी बनाते हैं. यदि आप एक लग्जरी EV की तलाश में हैं तो Harrier.ev को जरूर शॉर्टलिस्ट करें.

ये भी देखिए: ₹21.49 लाख में Tata Harrier EV, एक बार चार्ज करने पर 627km की रेंज, जानिए कौन सा वेरिएंट है आपके लिए बेस्ट

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com