TVS Apache RTR 160 2025: भारतीय दोपहिया बाजार में धमाका करते हुए TVS Motor Company ने आखिरकार अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Apache RTR 160 का नया अवतार लॉन्च कर दिया है. हाल ही में टीज़र के जरिए जो बाइक चर्चा में आई थी, अब वह पूरी शान से बाजार में दस्तक दे चुकी है.
नई Apache अब न सिर्फ तकनीकी रूप से अपग्रेड हुई है, बल्कि लुक्स और सेफ्टी के मामले में भी पहले से कहीं ज़्यादा स्टाइलिश और दमदार हो गई है. इसे देखकर बाइक लवर्स का मन ललच जाता है.
अब और ज्यादा पावरफुल और क्लीन
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब Apache RTR 160 OBD2B नॉर्म्स के तहत पूरी तरह इमिशन कंप्लायंट हो चुकी है. सरकार की नई सख्त एमिशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए बाइक को अपडेट किया गया है, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी ज़्यादा सुरक्षित बन गई है.
डुअल-चैनल ABS से मिलेगी जबरदस्त ब्रेकिंग
अब इस बाइक में Dual-Channel ABS की सुविधा भी दी गई है, जो राइडिंग को पहले से और ज्यादा सुरक्षित बनाता है. यह फीचर पहले सिर्फ हाई-एंड बाइक्स में मिलता था, लेकिन TVS ने इसे अब Apache RTR 160 में भी जोड़कर राइडर्स को बड़ा सरप्राइज़ दिया है.
नए रेड अलॉय व्हील्स से मिलेगा अट्रैक्टिव लुक
जो चीज़ इस अपडेट को सबसे ज्यादा विजुअली आकर्षक बनाती है, वह है इसके नए रेड कलर अलॉय व्हील्स. आगे और पीछे दोनों तरफ यह चमकदार रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो बाइक को एकदम स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देते हैं. इसके अलावा यह बाइक दो कलर ऑप्शन – मैट ब्लैक और ग्लॉसी व्हाइट में उपलब्ध है.
इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में वही पुराना भरोसेमंद 160cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16hp की पावर @ 8,750rpm और 13.85Nm टॉर्क @ 7,000rpm देता है. हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अब यह और ज्यादा एफिशिएंट और क्लीन हो गया है.
कीमत और वैरिएंट्स
TVS Apache RTR 160 का नया डुअल चैनल ABS वैरिएंट ₹1.34 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह इसकी मौजूदा रेसिंग एडिशन से ₹4,000 महंगी है. Apache RTR 160 की रेंज ₹1.21 लाख से शुरू होती है और अब तक की यह टॉप-एंड वर्जन है.
नई Apache RTR 160 के खास फीचर्स पर:
- OBD2B इमिशन नॉर्म्स के अनुरूप
- डुअल-चैनल ABS सेफ्टी फीचर
- रेड अलॉय व्हील्स वाला नया अट्रैक्टिव लुक
- 160cc इंजन – 16hp पावर और 13.85Nm टॉर्क
- नई कीमत – ₹1.34 लाख (एक्स-शोरूम)
Apache RTR 160 का यह नया अवतार उन युवाओं और बाइक लवर्स के लिए एक परफेक्ट पैकेज है जो पावर, परफॉर्मेंस और स्टाइल – तीनों को एक साथ चाहते हैं. TVS का यह अपग्रेड साबित करता है कि ब्रांड न केवल रेगुलेशन के साथ चल रहा है बल्कि यूजर्स को नए-नए सरप्राइज देकर उन्हें लुभा भी रहा है.
ये भी देखिए: Volkswagen Golf GTI: 5.5 सेकंड में 0-100 की रफ्तार, 321 bhp का पावर, कीमत और फीचर्स जानें













