2026 Toyota Hilux: Toyota ने अपनी दुनिया भर में मशहूर पिकअप ट्रक Hilux का नया 9th जनरेशन मॉडल पेश कर दिया है. खास बात यह है कि इस बार Hilux सिर्फ पेट्रोल और डीज़ल इंजन में नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी लॉन्च की गई है.
पहली बार Toyota ने किसी Body-on-Frame प्लेटफॉर्म पर आधारित फुल EV पेश की है, जो कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. नई Hilux EV की ग्लोबल लॉन्चिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी, जबकि पेट्रोल और डीज़ल मॉडल की डिलीवरी मिड-2026 से शुरू की जाएगी.
2026 Toyota Hilux EV: पावरट्रेन और परफ़ॉर्मेंस
इलेक्ट्रिक वर्ज़न में, नई Hilux IMV आर्किटेक्चर पर बनी है और इसमें 59.2 kWh की बैटरी दी गई है. इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलता है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) क्षमता देता है.
- फ्रंट मोटर टॉर्क: 205 Nm
- रीयर मोटर टॉर्क: 268.6 Nm
टॉर्क फिगर्स दिखाते हैं कि Hilux EV सिर्फ पर्यावरण-फ्रेंडली ही नहीं बल्कि दमदार परफ़ॉर्मर भी होगी.

रेंज, पेलोड और टोइंग क्षमता
Toyota Hilux EV सिर्फ पावरफुल नहीं, बल्कि लोड-कैरींग में भी मजबूत है.
- रेेंज: 240 KM (फुल चार्ज पर)
- टोइंग क्षमता: 1,600 KG तक
- पेलोड क्षमता: 715 KG
कंपनी ने इस समय चार्जिंग स्पीड या अलग-अलग लोड कंडीशन में बैटरी रेंज पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.
2026 Toyota Hilux ICE मॉडल: पेट्रोल और डीज़ल इंजन भी
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि Hilux का दमदार डीज़ल इंजन बंद नहीं किया गया है.
- लोकप्रिय 2.8L 4-सिलेंडर टर्बो-डीज़ल इंजन जारी रहेगा.
- साथ में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाएगा.
- 2.7L पेट्रोल इंजन भी ऑप्शन्स में रहेगा.
ICE मॉडल लोड कैरींग में और भी मजबूत है:
- पेलोड क्षमता: 1,000 KG
- टोइंग क्षमता: 3,500 KG

डिज़ाइन: मॉडर्न टच के साथ इवॉल्व्ड लुक
नई Hilux का डिज़ाइन पहले जैसा DNA बरकरार रखते हुए और भी मॉडर्न बनाया गया है यानी दादागिरी वाला स्टांस + प्रीमियम फील दोनों का मिक्स.
- फ्रंट में स्लिम पियानो-ब्लैक स्ट्रिप पर बड़ा TOYOTA लोगो
- शार्प LED हेडलैम्प्स
- EV मॉडल में क्लोज्ड हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल
- नया सिल्वर स्कफ प्लेट
- नए 18-इंच अलॉय व्हील्स
- नए रियर फेंडर और दमदार टेललैंप डिज़ाइन
- बम्पर पर साइड-स्टेप का विकल्प
कुल मिलाकर लुक्स पहले से ज्यादा मस्कुलर और एडवांस नज़र आते हैं.
कैबिन और फीचर्स: अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम
नए-जनरेशन Hilux का इंटीरियर पूरी तरह मॉडर्न हो चुका है। अब यह ट्रक सिर्फ टफनेस नहीं, बल्कि लग्ज़री का भी पूरा कॉम्बो देता है.
- ड्यूल 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट + इंफोटेनमेंट)
- नया मल्टी-फंक्शन बटन-लोडेड स्टीयरिंग
- 360-डिग्री कैमरा
- ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम
- सेफ एग्ज़िट असिस्ट
- वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स
- वायरलेस चार्जिंग
ये फीचर्स Hilux को अब सिर्फ पिकअप ट्रक नहीं, बल्कि प्रीमियम लाइफस्टाइल वाहन बनाते हैं.
2026 Toyota Hilux एक बड़ा बदलाव है—एक ओर इसके इलेक्ट्रिक मॉडल ने पिकअप सेगमेंट में नई दिशा खोली है, तो दूसरी ओर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ पारंपरिक फैंस का भी ध्यान रखा गया है. बेहतर डिज़ाइन, लग्ज़री फीचर्स और दमदार परफ़ॉर्मेंस के साथ, नई Hilux आने वाले वर्षों में पिकअप सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर सकती है.
ये भी देखिए:
Audi ने लॉन्च की Q3 और Q5 Signature Line Edition, नए फीचर्स और लिमिटेड एडिशन में क्या है खास?
Skoda Octavia RS 2025 भारत में लॉन्च होते ही Sold Out! सिर्फ 6.4 सेकंड में 0-100, कीमत जानें













