2026 MG Hector Facelift: JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV MG Hector का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. नई MG Hector की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.99 लाख रखी गई है. MG Hector साल 2019 से भारत में मौजूद है और इस दौरान यह Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Mahindra XUV700, Toyota Innova और Maruti Grand Vitara जैसी दमदार SUVs को टक्कर देती रही है. लंबे समय से Hector के फेसलिफ्ट का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है.
नई 2026 MG Hector में डिजाइन, इंटीरियर, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट के मोर्चे पर कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे इसकी सड़क पर मौजूदगी और प्रीमियम फील और भी बेहतर हो गई है.
नया डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस
नई MG Hector फेसलिफ्ट को Aura Hex Radiator Grille दी गई है, जिसमें बोल्ड हेक्सागोनल डिजाइन देखने को मिलता है. यह ग्रिल मजबूती और प्रिसिजन को दर्शाती है. इसके साथ ही SUV के फ्रंट और रियर में नए Aura Sculpt बंपर दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा मस्कुलर लुक देते हैं.
SUV में अब नए Aura Bolt अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं, जो इसके स्टाइल को और निखारते हैं. इसके अलावा MG ने दो नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन Celadon Blue और Pearl White भी पेश किए हैं, जो ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देते हैं.

नया इंटीरियर और प्रीमियम केबिन
फेसलिफ्टेड MG Hector का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है। इसमें दो नए इंटीरियर कलर थीम दी गई हैं.
6 और 7-सीटर वेरिएंट में Dual Tone Urban Tan थीम मिलती है, जबकि 5-सीटर वेरिएंट में Dual Tone Ice Grey थीम दी गई है, जिसमें ब्लैक और ग्रे का एलिगेंट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
इंटीरियर को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Hydra Gloss Finish Accents और हाइड्रोफोबिक ब्लैक-ब्लू इंसर्ट्स दिए गए हैं. सीट्स पर फैब्रिक इंसर्ट्स, लेदर पैक के साथ डैशबोर्ड, डोर पैनल और कंसोल मिलते हैं.
इसके अलावा SUV में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाती हैं.
14-इंच टचस्क्रीन और नए स्मार्ट फीचर्स
MG Hector फेसलिफ्ट में 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इसमें Smart Boost टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे इसका इंटरफेस पहले से ज्यादा तेज और स्मूथ हो गया है.
इस SUV में सेगमेंट का पहला i-SWIPE Touch Gesture Control फीचर दिया गया है, जिससे दो या तीन उंगलियों के स्वाइप से AC, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे फंक्शन कंट्रोल किए जा सकते हैं.
इसके अलावा इसमें Digital Key और Key Sharing की सुविधा, सेगमेंट-फर्स्ट Predictive Maintenance Alerts, रिमोट AC कंट्रोल और स्मार्टफोन जैसी कनेक्टिविटी मिलती है. ड्राइवर के लिए इसमें 17.78 सेमी का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली अनुभव देता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
फिलहाल नई MG Hector फेसलिफ्ट को केवल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. यह इंजन 143 हॉर्सपावर की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। कंपनी ने साफ किया है कि डीजल वेरिएंट्स को 2026 की शुरुआत में बाजार में उतारा जाएगा.
वारंटी और ओनरशिप प्लान
MG Hector को ग्राहक 100% ऑन-रोड प्राइस फंडिंग के साथ खरीद सकते हैं, जिसकी अवधि अधिकतम 84 महीने यानी 7 साल तक हो सकती है. इसके साथ ही एक्सेसरीज पर भी 100% फंडिंग का विकल्प दिया जा रहा है.
MG का खास ओनरशिप प्रोग्राम MG SHIELD भी इस SUV के साथ उपलब्ध है, जो आफ्टर-सेल्स सर्विस को आसान बनाता है. इसके तहत ग्राहकों को 3+3+3 पैकेज मिलता है, जिसमें 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री सर्विस शामिल हैं.
ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं या कंपनी के Protect प्री-पेड मेंटेनेंस पैकेज का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे ओनरशिप एक्सपीरियंस और ज्यादा तनावमुक्त हो जाता है.
कुल मिलाकर, 2026 MG Hector Facelift ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, शानदार कंफर्ट और भरोसेमंद ओनरशिप पैकेज के साथ भारतीय SUV बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करती है. जो ग्राहक एक फीचर-लोडेड, स्टाइलिश और फैमिली फ्रेंडली SUV की तलाश में हैं, उनके लिए नई MG Hector एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है.
ये भी देखिए:
Tata Harrier और Safari में आ रहा नया पेट्रोल इंजन, 170hp वाला नया Hyperion इंजन देगा XUV700 को टक्कर













